ashutosh tondon – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

यूपी भाजपा ने जारी की 20 और जिलाध्यक्षों की सूची
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने शुक्रवार देर रात 20 और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इससे पहले पिछले माह पार्टी ने 59 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार पार्टी ने आज 20 और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इनमें पश्चिम क्षेत्र के तीन, ब्रज के दो, कानपुर क्षेत्र के चार, अवध के दो, काशी के सात और गोरखपुर क्षेत्र के दो अध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई है।

जरी सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, गाजियाबाद महानगर के संजीव शर्मा और गाजियाबाद जिला के अध्यक्ष दिनेश सिंघल को बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में वीरसिंह पाल आवला के और संदीप जैन एटा के जिलाध्यक्ष बनाए गये हैं। अन्य में औरैया के श्रीराम मिश्र, इटावा के अजय धाकरे, कन्नौज के नरेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद के रुपेश गुप्ता, रायबरेली के रामदेव पाल, बाराबंकी के अवधेश श्रीवास्तव, गाजीपुर के भानू सिंह, जौनपुर के पुष्पराज सिंह और मछलीशहर के रामविलास पाल जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।

इसके अलावा गणेश केसरवानी प्रयागराज महानगर, विभवनाथ भारती प्रयागराज यमुनापार, अश्वनी दूबे प्रयागराज गंगापार, अजीत चैबे सोनभद्र, अन्तर्यामी सिंह देवरिया और प्रेमचन्द्र मिश्रा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। प्रदेश में भाजपा के कुल 98 जिला संगठन हैं। पार्टी ने इनमें से 59 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 28 नवम्बर को की थी। आज 20 और जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिये गये। अब 19 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा होना बाकि है। इन जिलाध्यक्षों का चुनाव नवम्बर माह में हुआ था।