ayedha accident – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Feb 2019 10:00:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, महिला सहित तीन की मौत https://www.shauryatimes.com/news/31850 Tue, 12 Feb 2019 10:00:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31850 अयोध्या : लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलारपुर स्थित एक ढाबे के सामने ड्राइवर को नींद आने से ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ड्राइवर को नींद आने से हुई बताया जा रहा है। रौनाही थाना क्षेत्र के सलारपुर स्थित एक ढाबे के सामने मंगलवार की सुबह सामने चल रहे एक कंटेनर ट्रक में पीछे से आ रही हुंडई की कार जा घुसी। पुलिस के अनुसार मृतकों में हीरालाल यादव, उनकी पत्नी सोनमती यादव व पुत्र अशोक यादव शामिल हैं। जब हादसा हुआ तो कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को क्रेन मंगाकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ सड़क किनारे जमी रही।

]]>