Ayodhya will be established as world’s best city: MP Lallu Singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में स्थापित होगी अयोध्या : सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अयोध्या को पयर्टन केन्द्र की दृष्टि के विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के विकास का नक्शा बनाने का काम विश्व स्तर के आर्किटेक्ट करने जा रहे हैं। आने वाले दस से पन्द्रह वर्षो में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होगी। मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह व रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमारदास ने दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से किया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद फैजाबाद नगर व नगर निगम के जुड़ने वाले गांवों में अण्डरग्राउन्ड विद्युत लाईन की व्यवस्था की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मानकों से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। अयोध्या मण्डल के सभी स्टेशनों को मंदिर माडल के रुप में विकसित किया जायेगा। फैजाबाद जगदीशपुर फोर लेन मार्ग का निर्माण शुरु होने जा रहा है। यहां रिंग रोड़ निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि हम अयोध्या को एक अतुलनीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। नगर निगम के द्वारा गृहकर व जलकर का भुगतान आनलाईन पोर्टल के माध्यम से करा दिया गया है। डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम से सभी 60 वार्डो में कूड़े के संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की कन्सल्टेंट कम्पनी के आर्किटेक्ट अयोध्या के विकास का खाका खीचेंगे। इसके लिए 24 तारीख को टेण्डर आमंत्रित किया जायेगा। कम्पनी का चयन होने के उपरान्त उसे 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नगर निगम एयरपोर्ट से रामलला के मंदिर तक विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट की सुविधा श्रद्धालुओं को प्रदान करेगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अयोध्या का उसकी महिमा व गरिमा के अनुरुप विकास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार तथा नगर निगम कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम में 51 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, रामकुमार सिंह राजू तथा नगर निगम के सभी पार्षद मौजूद रहे।