azamkhan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 30 Apr 2019 17:33:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आजम पर आयोग ने फिर लगाया बैन, 48 घंटे तक नहीं कर पाएंगे प्रचार https://www.shauryatimes.com/news/41387 Tue, 30 Apr 2019 17:33:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41387 नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर से उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए आजम खान को बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले चुनाव प्रचार के लिए 48 घंटे के लिए रोक दिया है। इससे पहले उन पर 3 दिन के लिए रोक लगी थी। आजम खान पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के मामले में पाबंदी लगी है। आयोग का मानना है कि आज़म खान ने अपने सार्वजनिक भाषणों में जिला चुनाव मशीनरी के खिलाफ और धार्मिक तर्ज पर अत्यधिक भड़काऊ भाषण दिया है, जिसमें चुनावों को ध्रुवीकरण करने की प्रवृत्ति है, जो केवल उस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है जहां बयान दिया गया है, बल्कि इस डिजिटल युग में सूचना के तेजी से प्रसार के कारण अन्य भागों में भी इसकी पहुंच है।

आजम खान ने इससे पहले भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया गया था। रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खान ने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर कहा, ‘उसने आप लोगों का 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। रामपुर, उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों को उसकी असलियत समझने में 17 साल लग गए लेकिन मैं 17 दिनों के भीतर समझ गया कि वह खाकी अंडरवियर पहनती है।

]]>
राष्ट्रीय महिला आयोग ने की मांग, आजम पर करे कड़ी कार्रवाई आयोग https://www.shauryatimes.com/news/39777 Mon, 15 Apr 2019 17:23:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39777
नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार आजम खान द्वारा भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। महिला आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि चुनाव आयोग आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। आयोग ने पत्र में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जो कि संसदीय क्षेत्र रामपुर से भाजपा नेता जया प्रदा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने हाल ही में रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर (जया प्रदा) बहुत अभद्र और शर्मनाक टिप्पणी की है। उन्होंने प्रचार के दौरान कहा कि जया प्रदा अपने घुंघरुओं और ठुमकों के दम पर वोट मांगेगी। चुनाव आयोग ने अपने पत्र में आजम खान द्वारा जयाप्रदा की अश्लील फोटो रामपुर में सर्कुलेट कराने की भी बात कही है। महिला आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि चुनाव आयोग आचार संहिता के नियमों को ध्यान में रखते हुए आजम खान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
]]>