bansal in chitrakoot – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

उपचुनाव के मद्देनजर संगठन को धार देने चित्रकूट पहुंचे प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल
चित्रकूट : भाजपा के संगठन पर्व दिवस के तहत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मऊ-मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल व विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। शुक्रवार को लोनिवि विश्राम गृह में हुई कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बताया कि सदस्यता का काम बीस अगस्त से समाप्त हो गया है। प्रदेश में सौ प्रशिक्षण शिविर में आठ हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक तीन वर्ष में सदस्यता कार्यक्रम चलता है। सदस्यता में उत्तर प्रदेश 2015 व 2019 में प्रथम रहा। एक करोड़ 80 लाख सदस्य बनाये गये।

2019 में दो करोड़ 11 लाख सदस्य अब तक बन चुके हैं। 71 लाख नये सदस्य बने हैं। जम्मू-कश्मीर में 70 सालों से लगी धारा 370 की समाप्ति के बाद अन्तिम दो दिनों में 19 अगस्त को दस लाख 14 हजार व बीस अगस्त को दस लाख 19 हजार लोग भाजपा के सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि संगठन में जिलाध्यक्ष चुनाव को जिला चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मंडल के भी चुनाव अधिकारी बना दिये गये हैं। 11 सितम्बर से बूथों का चुनाव, 11 अक्टूबर से मंडल का चुनाव, 11 नवम्बर को जिले का चुनाव होगा। 16 से 22 सितम्बर तक सेक्टरों के चुनाव व 19-20 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष तथा 16 नवम्बर को जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। मानिकपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के कारण सेक्टर व मंडलों का गठन चुनाव बाद होगा।

राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कार्यशाला में मौजूद सभी का आभार जताते हुए संगठन मंत्री को भरोसा दिया कि उनके दिशा-निर्देशों का प्रत्येक कार्यकर्ता पालन करेगा। संचालन जिला महामंत्री तीरथ प्रसाद तिवारी ने किया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा, रंजना उपाध्याय, बालेन्द्रमणि त्रिपाठी, कौशल अवस्थी, सांसद आरके सिंह पटेल, जगराम सिंह, सत्यदेव अवस्थी, अशोक जाटव, जितेन्द्र मोहन शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, इन्द्रपाल पटेल, लवकुश चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा, चन्द्रप्रकाश खरे, रघुनाथ जायसवाल, भोले सिंह, राजेश मिश्रा, देव त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, बद्री त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी, बलबीर पाल, महेन्द्र कोटार्य, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।