Barwani में ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट लेकर 10 लाख की ठगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Apr 2019 11:34:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Barwani में ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट लेकर 10 लाख की ठगी https://www.shauryatimes.com/news/37894 Tue, 02 Apr 2019 11:34:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37894 जिले में भोले-भाले ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट लेकर एक शातिर आरोपी द्वारा 10 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी भरत कुमावत निवासी निसरपुर जिला धार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वह शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, विधवा पेंशन की राशि बढ़ाने के नाम पर लोगों से फिंगरप्रिंट, आधार कार्ड और अन्य जानकारियां ले लेता था। इसके बाद वह उनके पैसे निकाल लिया करता था। उसके पास से सिम कार्ड, फिंगरप्रिंट मशीन, मोबाइल, लैपटॉपर सहित 3 लाख 90 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। एसपी यांग चेक भुटिया डोलकर के अनुसार यह ठगी का अपनी तरह का अनूठा मामला है।

]]>