BCCI dont allow to foregn tour with wife & girl friend – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 18 Oct 2018 08:33:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ विदेश दौरे वाली खबर निराधार : बीसीसीआई https://www.shauryatimes.com/news/14902 Thu, 18 Oct 2018 08:33:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14902 नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बात नहीं मानी है। बीसीसीआइ की प्रशासकों की समिति,सीओए के सदस्य डायना एडुलजी ने गुरुवार को ट्विट कर कहा है कि अभी तक इस तरह का कोई फैसला बीसीसीआई ने नहीं लिया है जिसमें यह कहा गया हो कि क्रिकेट खिलाड़ी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को अपने साथ विदेश दौरे पर ले जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मीडिया में खबरें आयीं थीं कि बीसीसीआइ ने कप्तान विराट कोहली की उस बात पर हामी भर दी है, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों की पत्नी या उनकी गर्लफ्रेंड को विदेशी दौरों पर साथ ले जाने की बात कही थी। हाल ही में विराट कोहली ने बोर्ड से इस संबंध में मौजूदा नीति में बदलाव की मांग की थी।

]]>