bihar-police transfer – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Feb 2019 09:12:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नई तैयारी : पूछताछ के लिए राजीव कुमार को नोटिस भेजेगी सीबीआई https://www.shauryatimes.com/news/30784 Tue, 05 Feb 2019 09:12:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30784 कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने अब राजीव कुमार को नए सिरे से समन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर सीबीआई सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है कि बुधवार तक उन्हें हर हाल में जांच एजेंसी की ओर से नोटिस भेज दिया जाएगा। कोलकाता में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव दिल्ली में ही हैं। सुप्रीम कोर्ट में राजीव कुमार के खिलाफ साक्ष्य पेश करने के लिए वे कोलकाता से गए हुए थे। इसके अलावा एसपी पार्थ मुखर्जी और डीएसपी तथागत वर्धन भी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए दिल्ली में ही मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद दिल्ली में लीगल सेल की टीम के साथ सीबीआई के ये तीनों अधिकारी बैठक करेंगे और बुधवार तक राजीव कुमार को नए सिरे से समन जारी किया जाएगा। इसमें उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार शिलांग के सीबीआई ऑफिस में हाजिर होने के लिए तारीख और समय तय कर दी जाएगी।

इस बीच पूछताछ के लिए सीबीआई की एक टीम गठित होगी जिसका नेतृत्व डीएसपी तथागत वर्धन ही करेंगे। सीबीआई सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है कि शिलांग में सीबीआई के एसपी से कोलकाता के सीबीआई अधिकारियों की बातचीत हो गई है। जल्द ही कोलकाता से सीबीआई की टीम शिलांग का दौरा करेगी और वहां की टीम के साथ समन्वय बनाकर राजीव कुमार से पूछताछ की तैयारी की जाएगी। पूछताछ का सारा बयान रिकॉर्ड करने, पहले से मौजूद तथ्यों को एकत्रित करने और इसके आधार पर पूछताछ के लिए कई सारे सवाल टीम ने तैयार किया है इसमें कई और सवाल भी जुड़ जाएंगे जिसमें राजीव कुमार के घर पहुंची सीबीआई टीम के साथ मारपीट और हिरासत में लेने संबंधी जवाब भी मांगा जाएगा। कुल मिलाकर राजीव कुमार को घेरने में सीबीआई की टीम जुट गई है। राजीव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अरबों रुपये के सारदा और रोज वैली चिटफंड घोटाला में शामिल लोगों के खिलाफ सारे साक्ष्यों को मिटा दिया है। जिन साक्ष्यों को राजीव ने कथित तौर पर मिटाया है उसमें सत्तारूढ़ तृणमूल के कई बड़े नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

]]>
दो थानाध्यक्ष समेत 79 पुलिस ऑफिसर बदले https://www.shauryatimes.com/news/30713 Tue, 05 Feb 2019 07:12:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30713 छपरा (बिहार) : सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने सोनपुर व नगर थानाध्यक्ष समेत 79 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया। डीआइजी ने मंगलवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में एक जिले में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदन के लिए जोनल आईजी को भेजी जा रही है। जोनल आईजी से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बैठक में 12 पुलिस निरीक्षक, 24 पुलिस अवर निरीक्षक, 28 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक तथा 15 प्राअनि को स्थानांतरित किया गया है।

डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सारण जिले के नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित, सोनपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक शंभू शरण सिंह, राजीव नयन कुमार सिंह, दिनेश पासवान तथा शशिभूषण चौधरी, सीवान के वाहिद नट, ललन कुमार, गोपालगंज के विमल कुमार सिंह, राम सेवक प्रसाद यादव, विजय कुमार वर्मा, बालेश्वर राय का स्थानांतरण किया गया है।  इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों में सारण जिले के ददन सिंह, अरविंद, अशोक कुमार प्रसाद, शंभू प्रसाद सिंह, रामाशंकर राय, विजय कुमार मिश्रा, विजेंद्र कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, मोहन सिंह, नागेंद्र सिंह, पशुपति सिंह, चंद्र मोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, नवल सिंह, राजेश प्रसाद सिंह आदि को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है।

]]>