bihar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Jul 2019 19:01:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 छपरा में तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/50482 Sun, 28 Jul 2019 19:01:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50482
छपरा : सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में रविवार को तालाब में डूबने से सात मासूम बच्चों की  मौत  हो गयी। गांव के 10 बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना में  सात बच्चों की मौत हो गई है और  तीन को बचा लिया गया है। घटना स्थल से सभी सात बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एक साथ सात बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे इलाके के लोग इस घटना के कारण स्तब्ध हैं । ग्रामीणों ने बताया कि खेलने के दौरान दस बच्चे तालाब में डूबने लगे। इस पर आसपास  खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने पहुंच कर बच्चों को बचाने के लिए उपाय शुरू कर दिया। तीन बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन सात बच्चे डूब गए। एक घंटे तक इसको लेकर अफरा -तफरी मची रही। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
]]>
Bihar : भोजपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से दूसरे दिन भी ओपीडी ठप https://www.shauryatimes.com/news/19426 Thu, 22 Nov 2018 08:15:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19426 पटना : भोजपुर के ​डीएम संजीव कुमार द्वारा आरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों को आवास में बुलवाकर बॉडीगार्ड द्वारा मारपीट करवाने के विरोधस्वरुप बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आहवान पर गुरुवार को दूसरे दिन भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी रही। इसके कारण राज्य—भर के जिला अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही। स्वास्थ्य मंंत्री मंगल पाण्डेय से मिलकर चिकित्सकों के शिष्टमंडल ने भोजपुर के डीएम को हटाये बगैर काम पर लौटने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर चिकित्सकों से काम पर लौट आने की अपील की। आगे की रणनीति तय करने हेतु शाम में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की कोर कमिटी की बैठक बुलायी गयी है।

बिहार आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डा.अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा संघ के आंदोलन का उनके संगठन का समर्थन है। भोजपुर के डीएम ने विडियो कांफ्रेंसिंग से चिकित्सकों की हाजिरी बनाने का आदेश लागू करवाने को लेकर अस्पताल में डयूटी कर रहे आरा सदर अस्पताल के डाक्टरों को बॉडीगार्ड भोजपुर कर जबरन बुलवाया था। आवास पर डाक्टरों को अपमानित किया गया। गोली मारने और एफआईआर कर जेल भेजने की धमकी दी गयी। मारपीट की गयी। यह असहनीय है

]]>
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा खगड़िया, मुठभेड़ में दरोगा शहीद सिपाही घायल https://www.shauryatimes.com/news/14051 Sat, 13 Oct 2018 07:14:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14051 खगड़िया (बिहार) : खगड़िया और नौगछिया पुलिस जिला की सीमा पर स्थित नारायणपुर के दुधैला बहियार में 12 अक्टूबर की देर रात डकैतों के साथ मुठभेड़ में खगड़िया जिला के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गए। हमले में सिपाही दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल है| उसका भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में एक डकैत भी मारा गया है। बताया जाता है कि पसराहा थानाध्यक्ष आशीष को दिनेश मुनि गिरोह के अपने क्षेत्र में होने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में होने की भनक लगी थी।

बिना समय गंवाये थानाध्यक्ष आशीष अपने पास उपलब्ध पुलिस बल के साथ डकैत गिरोह की तलाश में दुर्धला बहियार पहुंच गए जहां उनकी मुठभेड़ डकैतों के साथ हो गई। पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया लेकिन इसी बीच एक गोली थानाध्यक्ष आशीष के पेट में लग गई। थानाध्यक्ष को कवर कर रहा सिपाही दुर्गेश जांध में गोली लग जाने से घायल हो गया। शनिवार को तड़के थानाध्यक्ष और सिपाही को विशेष बंदोबस्त से चिकित्सा के लिए भागलपुर ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने थानाध्यक्ष आशीष को मृत लाया गया घोषित कर दिया| घायल सिपाही की हालत में सुधार हो रहा है।

]]>