bjp meeting for wellcome to jp nadda – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Jul 2019 19:12:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई https://www.shauryatimes.com/news/47480 Tue, 02 Jul 2019 19:08:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47480 प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने तैयारी बैठक में बनाया रोड-मैप
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 5 जुलाई को आएंगे लखनऊ

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 05 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे नड्डा के जोरदार स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक की गई। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बैठक में स्वागत का रोड-मैप तैयार किया और सभी को टास्क सौंपा। स्वागत के लिए एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक स्थान चिन्हित किये गये, जहां पार्टी पदाधिकारी, विधायक व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के लिए तैयार रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ने नड्डा के प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनके मार्गदर्शन में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और महागठबंधन के बड़े-बड़े दावो के बावजूद भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली। श्री नड्डा 5 जुलाई को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे है। तो ऐसे में उनके स्वागत में हमें जुटना है। पूरा शहर श्री नड्डा के स्वागत में भाजपा के रंग में रंगा हुआ रहे इसके लिए महानगर के एक-एक कार्यकर्ता को आज से ही दी गई जिम्मेदारी निभाने के लिए जुटना होगा। पूरे मार्ग में भाजपा पताकाएं, ढोल, नगाड़े से स्वागत के साथ अन्य आवश्यक तैयारियां भी सजय से पूर्व पूरी कर ली जाए। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक बनाये जाने की हम सभी की जिम्मेदारी है।

नड्डा एयरपोर्ट से पुरानी चुंगी, अवध चैराहा, जेल रोड, कैन्टोमेंट, गीता पल्ली, वीवीआईपी से होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं का समूह उनके साथ चलेगा। बैठक में प्रमुख रूप से महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वाति सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव आदि उपस्थित रहे।

]]>