bjp protest against kejari – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Nov 2018 18:27:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मनोज तिवारी से बदसलूकी के खिलाफ आज केजरी के घर प्रदर्शन करेंगे भाजपाई https://www.shauryatimes.com/news/17375 Mon, 05 Nov 2018 18:27:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17375 नई दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के मनोज तिवारी के साथ आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान की कथित बदसलूकी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा बेल पर बाहर घूम रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधायक अमानतुल्ला खान ने सिग्नेचर ब्रिज पर अचानक धक्का मारा और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि सोचिए, यदि यह लोग खुलेआम सबके सामने एक सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ऐसा कर सकते हैं तो बंद कमरे में मुख्य सचिव के साथ क्या किया होगा। भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उद्घाटन स्थल के मंच से जो करीब साढ़े चार फुट ऊचा था, धक्का मारने का अमानवीय कृत किया जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

]]>