bjp win 6 in 8 seat – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 23 May 2019 16:28:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भाजपा की बल्ले-बल्ले : पहले चरण की आठ में से छह सीटें जीतीं https://www.shauryatimes.com/news/42806 Thu, 23 May 2019 16:28:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42806 मेरठ : लोकसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों में से छह पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि दो सीटों पर बसपा उम्मीदवार विजयी हुए। पहले चरण में 11 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर, गाजियाबाद, बिजनौर और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र शामिल थे। इन सभी लोकसभा सीटों पर 2014 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में इन आठ सीटों में से दो सीटों को बसपा ने भाजपा से छीन लिया। मेरठ में भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के याकूब कुरैशी को कांटे के मुकाबले में हरा दिया। बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा के डाॅ. सत्यपाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी पर बढ़त बनाई हुई है। कैराना में चर्चित सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चैधरी ने सपा उम्मीदवार तबस्सुम हसन को हरा दिया। मुजफ्फरनगर लोकसभा में भाजपा के डाॅ. संजीव बालियान ने रालोद के अजित सिंह को शिकस्त दी। सहारनपुर लोकसभा सीट पर बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा को हरा दिया। बिजनौर में बसपा के मलूक नागर ने भाजपा सांसद भारतेंदु सिंह को दोबारा सांसद नहीं बनने दिया। गाजियाबाद में भाजपा के जनरल वीके सिंह ने सपा के सुरेश बंसल को करारी शिकस्त दी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भाजपा के डाॅ. महेश शर्मा ने बसपा उम्मीदवार सतवीर नागर को बुरी तरह से हराया।

]]>