BJP’s huge backlash on Maya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भाजपा का माया पर जबर्दस्त पलटवार, केशव बोले गुंडों के बूते सत्ता का युग समाप्त
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती द्वारा अपने जन्मदिन पर भाजपा पर निशाना साधने के बाद पार्टी ने पलटवार किया है। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि मायावती जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! उत्तर प्रदेश में भाजपा का कमल खिला रहेगा। सपा-बसपा मिले तब 51 प्रतिशत मतों के साथ भाजपा 64 लोकसभा 291 विधानसभा क्षेत्रों में नम्बर एक! सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की जीत। वोट के बदले नोट, गुंडों के बूते सत्ता का युग समाप्त।

वहीं प्रदेश सरकार ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मायावती को अधिकार नहीं है कि वह भाजपा पर सवाल खड़ा करें। बसपा और कांग्रेस एक दूसरे को केंद्र और राज्य में समर्थन करती आयी है। बसपा सुप्रीमो ने जो आरोप लगाये हैं वह तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित हैं। हम पूरी तरह से उनके आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में मूल फर्क है कि मनमोहन सरकार को दस साल बसपा ने समर्थन दिया। प्रदेश में भी कहीं न कहीं पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन लिया। वर्तमान सरकार गरीब कल्याण की योजना गरीबों तक पहुंचे, इसके लिए काम कर रही है। बसपा सुप्रीमो जिस सरकार का हिस्सा रहीं वहां स्थिति ठीक उलट थी। उसमें गरीबों की योजनाएं उन तक न पहुंचकर पीछे के दरवाजे से सत्ता में शामिल खासतौर से कांग्रेस के लोगों के घर तक पहुंची। गरीब के हिस्से का बंदरबांट हुआ, लेकिन अब उनको वास्तविक लाभ दिया जा रहा है। गरीब का हिस्सा उसकी चौखट तक पहुंच रहा है और इसकी चौकीदारी नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री कर रहे हैं। हमारी प्रदेश सरकार और हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। पिछली सरकारें गरीब विरोधी थीं।

इससे पहले मायावती ने आज आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी कांग्रेस पार्टी की राह पर चल रही है। यह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। भाजपा, कांग्रेस की आलोचना छोड़कर देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। कांग्रेस व बीजेपी एक ही चट्टे बट्टे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है। भाजपा सरकार अगर कांग्रेस के रास्तों पर चलती रही तो धीरे-धीरे अन्य राज्यों की सत्ता भी उसके हाथ से चली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत खराब है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार गरीबों के खिलाफ ही काम कर रही है। बसपा देश की गरीब जनता के साथ है।