Body was running under the garb of a massage parlor – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Feb 2021 10:31:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Lucknow : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, 12 गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/102624 Sun, 14 Feb 2021 10:31:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102624 लखनऊ। राजधानी में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देहव्यापार किया जा रहा है। इसका खुलासा पुलिस ने रविवार को करते हुए कई मसाज पार्लर में छापेमारी के दौरान पकड़े गए आठ महिला और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी नार्थ प्राची के मुताबिक गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित ईश्वरीपुर सेक्टर—12 में स्थित अमाया द ब्यूटी सैलून एंड स्पा पार्लर, दा माउंटेन बॉडी केयर स्पा पार्लर, वन स्पा पार्लर में कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेकर इन मसाज पार्लर सेंटरों में छापेमारी की है। यहां से आठ महिलाएं और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देहव्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

 

]]>