but also of society: Keshav Maurya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

गंगा की स्वच्छता सरकार की नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी: केशव मौर्या
डिप्टी सीएम ने गाजीपुर में जनसभा को किया सम्बोधित

गाजीपुर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि गंगा मां हम लोगों के उद्धार के लिए धरती पर आईं, उनकी स्वच्छता सरकार ही नहीं समाज की भी जिम्मेदारी है। गंगा जी के किनारे रहने वाले लोगों का भरण पोषण गंगा मईया कर रही हैं। गंगा के किनारे के खेतों में बिना किसी खाद बीज के ही फसलें लहलहाती है। जिनमें गंगा जी के लिए भाव नहीं है, वे गंगा यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। गंगा यात्रा के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गाजीपुर के सैदपुर मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा का जिस प्रकार से जनता ने स्वागत किया है, उन सभी का मैं अभिनंदन करता हूं। ये कोई साधारण यात्रा नहीं है, ‘जब तक गंगा-यमुना में पानी रहे, सभी की जिंदगानी रहे।’ ऐसा आशीर्वाद हमारे बड़े बुजुर्ग हमें देते हैं।

गंगा हमारे लिए मां है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आप सभी को पता है कि दुनिया भर से 24 करोड़ लोग प्रयागराज के संगम में आस्था की डुबकी लगा कर गंगा जी का आशीर्वाद लिया। गंगा किसी जाति धर्म और मजहब की नहीं है, गंगा सबकी है। गंगा यात्रा का उद्देश्य गंगा जी को निर्मल और अविरल बनाने के साथ-साथ सभी को गंगा अर्थ से जोड़ना है। लोगों को जागरूक करना है। गंगा किनारे के गांवों में गंगा पार्क और जैविक खेती होने जा रही है। गंगा तालाब का निर्माण सरकार करवा रही है। इससे गांवों का विकास होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि गंगा किनारे किसानों को मैं आह्वान करूँगा कि गंगा तट वाले खेतों में ऑर्गनिक खेती करें, जिससे न केवल गंगा जी निर्मल होंगी, बल्कि हमें शुद्ध अन्न मिल सकेगा। प्रदेश सरकार ऑर्गनिक खेती की व्यवस्था कर रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा पॉलीथिन हमें बीमार कर रही है, आप लोग पॉलीथिन और प्लस्टिक उत्पादों को गंगा जी में न गिरने दें, हम सबका दायित्व है कि गंगा जी को निर्मल और अविरल करने में भागीदार बने। गंगा जी के किनारे अंतिम संस्कार न करें, इससे गंगा जी प्रदूषित होती हैं। हमें गंगा जी के पुराने स्वरूप को वापस लाना है। यहां से उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी के लिए रथ लेकर गंगा यात्रा पर रवाना हो गए।

समाज सुधारक हैं पीएम मोदी : महेंद्र नाथ पाण्डेय

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, समाज सुधारक हैं। यूपी में कुछ नेता हैं, जो केवल अपने घर की संपत्ति बढाने में लगे थे, वे कह रहे हैं कि भाजपा वाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनके लिए गंगा केवल पानी है, लेकिन गंगा जी हमारे लिए प्राणदायिनी है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि बलिया दूबे छपरा से प्रारंभ गंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोग जगह-जगह रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत कर रहे हैं। गंगा जी को लेकर सभी में उत्साह है। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ये सिद्धपुरी नगरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा को नए अर्थों में सशक्त करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को गंगा यात्रा के लिए चुना, ये हमारा सौभाग्य है।

अटल विश्वास के साथ सीएम योगी ने की पहल : सूर्य प्रताप शाही

गाजीपुर के सैदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि निर्मल और अविरल गंगा हमारी संस्कृति रही है। लेकिन आज गंगा मईया बीमार हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगीरथ बने हैं, एक अटल विश्वास के साथ गंगा जी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा की पहल की।