calls for BJP government – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

West Bengal : शाह ने फूंका विस चुनाव का बिगुल, भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान
कोलकाता : बंगाल जनसंवाद रैली के जरिए इंटरनेट से बंगाल के निवासियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 2021 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने राज्य वासियों से बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा,” मैं करोड़ों बंगालवासियों से कहना चाहता हूं कि आपने कम्युनिस्ट और तृणमूल दोनों को आजमाया है। एक मौका भाजपा को दीजिए। हमारी पांच साल की सरकार के बाद बंगाल में भ्रष्टाचार, तोलाबाजी, घुसपैठ, परिवारवाद, बेरोजगारी, आतंक और हिंसा समाप्त हो जाएगी।” शाह ने कहा कि जिस बंगाल में रविन्द्र संगीत की धुन सुनाई देती थी, वो बंगाल आज बम धमाकों से दहल रहा है। गोलियों की आवाज, हत्याओं और लोगों की चीखों से सन्न रह गया है। कौमी दंगों से इसकी आत्मा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। शाह ने दुष्यंत कुमार की कविता से बंगाल में परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा, “बंगाल परिवर्तन भाजपा ही कर सकती है। पांच साल के भाजपा सरकार के बाद हिंसा समाप्त हो जायेगी। टोल टैक्स समाप्त हो जाएगा। परिवारवाद समाप्त हो जाएगा। जीत की काउंटिंग शुरू होते ही बम धमाके वाले नहीं रहेंगे।”

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर प्रवासी मजदूरों के दुखों को और बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममताजी ने प्रवासी मजदूर की ट्रेनों को कोरोना एक्सप्रेस नाम दिया। हमने उसे श्रमिक ट्रेन का नाम दिया था। ममताजी ने कोरोना एक्सप्रेस कहकर मजदूरों के जख्मों पर नमक रगड़ दिया। आपने बंगाली श्रमिकों को अपमान किया है। यही कोरोना एक्सप्रेस बंगाल के बाहर पहुंचाने के लिए तृणमूल के लिए गेट वे बन जायेगी। आपको एग्जिट करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म का उदाहरण बंगाल को दिया जाता था। आज तुष्टिकरण की राजनीति सुनायी देती थी। भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा, सिंडिकेट आदि से तृणमूल ने वाममोर्चा को पीछे छोड़ दिया है। ममताजी आप परिवर्तन को नहीं रोक सकती हैं। 100 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। ममताजी, हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगी, भाजपा का कमल खिलेगा। हिंसा से डरने वाले हम लोग नहीं हैं। आप हमें रोक नहीं सकती। आप हमें दबा नहीं सकती और कितना भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार की सीमा ही नहीं है यहां। अम्फन और कोरोना में भी भ्रष्टाचार करोगे, तो बंगाल की जनता माफ नहीं करेगी। अमित शाह ने कहा कि जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, यहां शपथ के साथ ही आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा।