CBI-Case – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 04 Apr 2019 11:00:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीबीआई विवाद : 12 अप्रैल तक टली राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार मामले में सुनवाई https://www.shauryatimes.com/news/38177 Thu, 04 Apr 2019 11:00:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38177 नई दिल्ली : सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और डीएसपी देवेंद्र कुमार के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए और समय देने की मांग करने वाली सीबीआई की अर्जी पर दिल्ली हाइकोर्ट ने आज सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। पिछले 27 मार्च को सीबीआई ने जांच के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया था। पिछले 11 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार की अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने और कोई भी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस नाजिम वजीरी ने सीबीआई को इस मामले में दस हफ्ते में जांच पूरी करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि सतीश साना ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने कहा कि धारा 17ए के तहत किसी लोकसेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार और लोकसेवा न करने के मामले में अभियोजन के लिए स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं है। अस्थाना के खिलाफ केस सतीश साना से जुड़े एक मामले में दर्ज किया गया है। सतीश साना ही वह व्यक्ति है जिसने कुरैशी से जुड़ा अपना केस रफा-दफा कराने के लिए अस्थाना को 3 करोड़ रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाया है। साना का नाम आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को रिश्वत देने के आरोप में सामने आया है। साना के मुताबिक उससे रिश्वत की मांग की गई थी।

]]>