central minister ananat kumar dead – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 12 Nov 2018 07:52:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, पीएम समेत सभी मंत्रियों ने जताया शोक https://www.shauryatimes.com/news/17756 Mon, 12 Nov 2018 07:52:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17756 नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का कल देर रात बेंगलुरू में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता 59 वर्षीय श्री कुमार पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर अनंत कुमार के निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है। अनंत कुमार भाजपा संगठन में अगली पंक्ति के एक वरिष्ठ नेता थे। मोदी मंत्रिमंडल में मई 2014 में उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्रालय का महत्वपूर्ण दायित्व भी उनके पास था। अनंत कुमार वाजपेयी मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे थे।

]]>