chhattisgarh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Nov 2018 14:55:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Chhattisgarh : दूसरे राउंड में 72 सीटों के लिए शांतिपूर्ण 71.93 फीसदी मतदान https://www.shauryatimes.com/news/19193 Tue, 20 Nov 2018 14:54:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19193 रायपुर : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 72 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुब्रत साहू ने मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि छह बजे तक 71.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि चौथी विधानसभा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में हुए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का सैलाब उमड़ता रहा। लोगों में अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए भारी उत्साहित दिखे। मतदान में 77 लाख 46 हजार 628 पुरुष, 76 लाख 38 हजार 415 महिला व 940 तृतीय लिंग के मतदाताओं को शामिल किया गया था। सुबह ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कवर्धा से वोट डाला।

राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लगभग 85 हजार जवानों को तैनात किये गये थे। बताते चलें कि राज्य में भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है। इस बार भाजपा 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है। वहीं लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस को उम्मीद है कि जनता इस बार बदलाव के लिए वोट देगी।

]]>
Koraba : आठ लाख 37 हजार 571 मतदाता करेंगे वोट https://www.shauryatimes.com/news/19063 Mon, 19 Nov 2018 18:29:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19063 चार लाख से अधिक महिला मतदाता है जिले में

कोरबा (छत्तीसगढ़) : विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल आठ लाख 37 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सबसे अधिक कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता है। विधानसभा रामपुर में दो लाख एक हजार 546 मतदाता, कोरबा में दो लाख 26 हजार 304 मतदाता, कटघोरा में एक लाख 97 हजार 526, और पाली तानाखार में दो लाख 12 हजार 195 मतदाता है। जो दस विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे। जिले में इस बार तृतीय लिंग अर्थात ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मत का उपयोग करेंगे। कुल 30 ट्रांसजेंडर मतदाता है। कटघोरा में 5, पाली तनाखार में 3 और कोरबा में 22 तृतीय लिंग मतदाता है। विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल चार लाख 14 हजार 49 महिला मतदाता है। सबसे अधिक कोरबा विधानसभा में एक लाख 10 हजार 144 महिला मतदाता है।, रामपुर में एक लाख एक हजार 443, कटघोरा में 96 हजार 466,और पाली तानाखार में एक लाख पांच हजार 996 महिला मतदाता है।

कुल 1075 मतदान केंद्रों में होगा मतदान

विधानसभा निर्वाचन के लिये जिले में कुल 1075 मतदान केंद्र बनाये गये है। रामपुर अंतर्गत कुल 284 मतदान केंद्र विधानसभा कोरबा अंतर्गत कुल 243 मतदान केंद्र, विधानसभा कटघोरा अंतर्गत कुल 249 मतदान केंद्र और विधानसभा पाली-तानाखार अंतर्गत कुल 299 मतदान केंद्र बनाये गये है। विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर, स्टीक, रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। मतदान दिवस में दिव्यांग एंव अधिक उम्र्र के वृद्ध मतदाताओं को कतार में खड़े होने से छूट प्रदान करने के भी निर्देश है।

]]>