christomas celibration in country – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 25 Dec 2018 12:56:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देशभर में क्रिसमस की धूम, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/24318 Tue, 25 Dec 2018 12:56:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24318 नई दिल्ली : मंगलवार को देश में हर जगह क्रिसमस की धूम है। क्या आम क्या खास हर कोई क्रिसमस की बधाई दे रहा है। इस उपलक्ष्य पर देश के नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं अपने ट्वीटर हैंडिल के जरिए दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी एवं राहुल गांधी ने भी क्रिसमस की बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा “सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और भारत से बाहर सभी ईसाई भाई-बहनों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई। यह दिन, अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ मिल-जुलकर, सभी की शान्ति और खुशहाली की कामनाओं का अवसर है। यह त्योहार हमारे देश और हमारी साझी धरती के लिए खुशियों से भरा हो”।

उप राष्ट्रपति ने लिखा ‘क्रिसमस के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। स्नेहमयी करुणा और ईश्वर पर अगाध आस्था का संदेश हर मत और धर्म में निहित होता है। करुणा और आस्था का यह संदेश आज भी आहत मानवता को शांति प्रदान करता है’। मोदी ने लिखा, ‘आप सभी को देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई। हम ईसा मसीह की महान शिक्षाओं, एक दयालु और समान समाज बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को याद करते हैं’। राहुल गांधी ने लिखा ‘आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक बधाई’।

]]>