Cinema and Artist Awards program organized for the first time in Purvanchal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 03 Mar 2020 06:51:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पूर्वांचल में पहली बार सिनेमा एण्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड्स कार्यक्रम का हुआ आयोजन https://www.shauryatimes.com/news/78249 Tue, 03 Mar 2020 06:51:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78249 स्थानीय कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मिलेगा अवसर

गोरखपुर : पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले गोरखपुर में पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवॉर्ड सीजन 1 का आयोजन किया गया। इसमें अलग—अलग राज्यों से सैकड़ों कलाकार जुटे। जिन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें पूर्वांचल के लोकप्रिय कलाकार ने और नए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दिए। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुम्बई आदि शहरों से कलाकारों का जुटान रहा। गोरखपुर की धरती में यह पहली बार हैं, जो इस प्रकार के सिनेमा अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था। इससे स्थानीय कलाकारों फिल्मों में काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के प्रायोजक हैं वानी मोबाईल (अ कम्प्लीट मोबाइल शोरूम), बल्देव प्लाजा गोरखपुर निर्माता वैभव श्रीवास्तव एवं आयोजककर्ता पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन।

बता दें कि पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन से एस बी श्रीवास्तव ने फिल्म अभिनेता मैडी और अभिनेत्री लविशा को लेकर लगातार तीन फिल्में बनाई है। जिसमे से ‘भगवा क्षत्रिय’ का ट्रैलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म इसी महीने से सिनेमाघरों में प्रदर्शित भी की जाएगी और फिल्म ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा और पत्रकार भी प्रदर्शित को तैयार है। वानी मोबाइल और पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से पूर्वांचल सिनेमा एंड ऑर्टिस्ट अवार्ड्स 2020 सिजन 1 में कलाकरों को अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

]]>