CM योगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 05 Nov 2020 06:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को महाशक्ति बनाना चाहते हैं : CM योगी https://www.shauryatimes.com/news/89424 Thu, 05 Nov 2020 06:50:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89424 भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में तीसरे चरण के लिए प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस, राजद के लिए परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही देश। जब-जब ये सत्ता में रहे सिर्फ परिवार को बढ़ावा दिया। सत्ता में रहते हुए केवल घोटाले किए।

योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है, ऐसे में बिहार के लोग मतदान में हिस्सा लेकर प्रशंसा के पात्र हैं। हिंदुस्तानियों ने कोरोना को हराया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को महाशक्ति बनाना चाहते हैं।

दूसरी ओर ऐसे लोग हैं, जो भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राजद पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें अवसर मिला, तो जानवरों का चारा तक चट कर गए। न गरीबों के लिए मकान बनवाया, न शौचालय दिया। रसोई गैस, बिजली और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा।

तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी के वादे पर कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा में रैलियों को संबोधित किया।

]]>
भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है : CM योगी https://www.shauryatimes.com/news/87862 Thu, 22 Oct 2020 11:44:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=87862 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिरोजाबाद जनपद के टूंडला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार प्रेमपाल धनगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए, वहीं भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया।

टूंडला के बीरी सिंह कॉलेज के मैदान पर हुई चुनावी जनसभा के मंच पर गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। सभा में मौजूद लोगों ने भारत माता की जयकार से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। गुंडों की जगह या तो जेल में है या फिर राम राम सत्य हो रहा है। हमारे शासन में गुंडों को सड़क पर घूमने की आजादी नहीं है। भाजपा सरकार में अभी तक प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में सरकारी नौकरियां सिर्फ खास लोगों तक ही सीमित थी और अब भाजपा के शासन में सर्व समाज को नौकरियां मिल रही हैं। तीन साल में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी भाजपा शासन में मिली है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के साथ किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिले इसकी व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में भय मुक्त वातावरण बनाया है। सपा-बसपा सरकार में गुंडे सड़कों पर घूमते थे। फिरोजाबाद जिले में भी सपा का गुंडाराज था। भाजपा सरकार में गुंडाराज पर कार्रवाई होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कोविड-19 के संक्रम को देखते हुए प्रशासन ने जनसभा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए। जनसभा के मंच पर भी दो फीट की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई थीं।

]]>