CM Maharashtra Uddhav Thackeray meets Sonia – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 21 Feb 2020 17:34:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोनिया से मिले सीएम महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे, जताया आभार https://www.shauryatimes.com/news/78076 Fri, 21 Feb 2020 17:34:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78076 नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में सरकार गठन के लिए कांग्रेस के सहयोग हेतु सोनिया का आभार जताया। ठाकरे ने शुक्रवार की शाम दस जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ उनके बेटे और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ठाकरे की कांग्रेस अध्यक्ष से यह पहली मुलाकात है। बताया जा रहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन सरकार की प्राथमिकता और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा ठाकरे ने कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोनिया से विचार-विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई में कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार है।

]]>