cm yogee in defence expo in kanpur – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Nov 2018 18:15:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रक्षा उत्पादों की आपूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा उ0प्र0 का डिफेन्स काॅरीडोर : योगी https://www.shauryatimes.com/news/18541 Fri, 16 Nov 2018 18:14:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18541 मुख्यमंत्री ने कानपुर में आयोजित यू0पी0 डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिये वर्तमान राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार करके औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की इच्छा रखते हैं। उ0प्र0 डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना के लिये बेहतर स्थान है। डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जनवरी-2019 में भूमि पूजन कर इसका शुभारम्भ किया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ शासन स्तर पर निराकरण करके प्रदेश के औद्योगिक विकास हेतु सुविधापूर्ण माहौल प्रदान किया जा रहा है।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह विचार शुक्रवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित 03 दिवसीय यू0पी0 डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उद्योगों में जितना अधिक पूंजी निवेश होगा, उतनी अधिक आर्थिक गतिविधियां बढेंगी। इससे प्रदेश का विकास होगा। साथ ही, राज्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के एक वर्ष के अन्दर ही फरवरी, 2018 में ‘यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया। इस समिट के माध्यम से राज्य सरकार को प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 62 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया है। आगामी दिसम्बर माह में 01 लाख करोड़ रुपए तक के अन्य निवेश प्रस्तावों हेतु ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे देश को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति हेतु आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश में ही रक्षा उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके दृष्टिगत यू0पी0 में डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना कर रक्षा उत्पादों की आपूर्ति किए जाने हेतु उद्यमी आगे आएं और अपने उद्योग स्थापित करें। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न नीतियाँ लागू की गयी है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यू0पी0 डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आना अपने आप में महत्वपूर्ण है। प्रदेश में औद्योगिकीकरण का प्रारम्भ हो चुका है। डिफेन्स काॅरीडोर में उद्यमियों को सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध करायी जाएगी। उद्यमियों एवं राज्य सरकार का प्रदेश में उद्यमों की स्थापना व निवेश हेतु सम्पर्क बढ़ा है। उद्यमी प्रदेश में निवेश हेतु तेजी से आगे आ रहे हैं।

मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश व प्रदेश के आर्थिक विकास हेतु प्रयासरत हैं। डिफेन्स एक्सपो द्वारा कानपुर, बुन्देलखण्ड, आगरा एवं लखनऊ में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेक इन इण्डिया एवं मेक इन यू0पी0 को भी वर्तमान सरकार द्वारा महत्व दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष आई0आई0ए0 श्री सुनील वैश्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के पूर्व, मुख्यमंत्री ने यू0पी0 डिफेन्स एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह सहित सैन्य क्षेत्र से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>