cm yogee in pratapgarh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विस उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा : योगी
प्रतापगढ़ में भाजपा-अपना दल संयुक्त उम्मीदवार के समर्थन में सीएम की जनसभा

प्रतापगढ़ : सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा-अपना दल उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गढ़वारा बाजार के पास स्थित शीतला प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों के हित में बताते हुए कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व में सरकार सबको साथ लेकर विकास का कार्य कर रही है। आज कानून का राज कायम हुआ है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सभी ने बारी-बारी से जनता को ठगा है। हमने जो कहा वह करके दिखाया है। उपचुनाव में सभी विपक्षी दलों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। भाजपा की लहर में सब बह जाएंगे। 370 ए को खत्म करके ऐतिहासिक कार्य किया गया है। किसान को आज फसल का उचित मूल्य सीधे बैंक खाते में दिया जा रहा है। कोई भी बिचौलिया नहीं रह गया है। सभी किसानों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष किसान सम्मान योजना के तहत दिया जा रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। सभी को शौचालय उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में बहुत ही योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा, जिनके लिए केवल जेल ही सुरक्षित जगह होगी। आज पूरा विश्व मोदी के नारे लगा रहा है। इस उपचुनाव में प्रतापगढ़ सीट गठबंधन का धर्म निभाते हुए भाजपा ने अपना दल के खाते में दिया है और जमीनी व्यक्ति को भाजपा अपना दल गठबंधन से उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा गया है, जिन्हें भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजने की अपील लोगों से करते हुए कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को कप प्लेट के निशान पर बटन दबाकर भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार पाल को भारी मतों से विजई बनाएं। साथ ही कहा कि जब से भाजपा की सरकार देश में बनी है, विकास की धारा बह रही है। चारों तरफ विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार की देन है, जहां बहुत से रोजगार लोग कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज की स्थापना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य रहा है, जिससे इलाज के लिए आप लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

जनसभा को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर, विधायक धीरज ओझा, अपना दल विधायक डॉक्टर आरके पटेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अमर पाल मौर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व विधायक हर प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने भी जनसभा को संबोधित किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के गड़वारा में लगभग एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे और लगभग एक घंटे तक जन सभास्थल पर मौजूद मौजूद रहे।

पूर्ववर्ती सरकारों ने समाज को जाति के नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी : योगी
प्रतापगढ़ में दो अरब 22 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कहा, मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 और तीन तलाक के नासूर को खत्म किया

प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने समाज को जाति के नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछली सरकारें आपके हक पर डकैती डाल कर के खुद के परिवार को और खुद के बैंक बैलेंस को बढ़ाती थी, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं होता है। कश्मीर से 370 खत्म करने और तीन तलाक का नासूर खत्म करने के लिए कानून बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान में दो अरब 22 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले से हमने आंवले की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एक जनपद एक उत्पाद’ की योजना में आंवला के उत्पाद को उसकी मैपिंग, उसकी मार्केटिंग, उसकी ब्रांडिंग इन सबके लिए चुना है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की मांग को भी हमने पूरा किया। 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में कुल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। 2016 के बाद आज हमारी सरकार 15 नए मेडिकल कॉलेज बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भी प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा, जिससे यहां का नौजवान भी डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लाभ दे सकेगा। हमारी सरकार ने हर जनपद में लाइफ सपोर्ट एबुलेंस दी है ताकि मरीजों को अच्छे हॉस्पिटल तक पहुंचा कर उसके जीवन की सुरक्षा की जाए। विगत 2 वर्ष में हमने लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से 2 लाख से अधिक लोगों को नया जीवन देने का कार्य किया है। यह कार्य मोदी जी की प्रेरणा और आप सबके सहयोग और समर्थन से संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में बिजली नहीं आती थी क्योंकि यह लोग बिजली के घोर विरोधी हैं, अंधेर में रहने के आदी थे और अंधेरे में ही प्रदेश के संसाधनों पर गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे। लेकिन हमारी सरकार में हर जनपद मुख्यालय को 23 से 24 घंटे, हर तहसील मुख्यालय को 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 18 घंटे की बिजली की आपूर्ति हो रही है।