cm yogee in varanasi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

काशी का हो रहा कायाकल्प, शीघ्र पूरी होंगी 25 बड़ी परियोजनाएं : योगी
सीएम ने सर्किट हाउस में की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

काशी को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए चलाएं विशेष अभियान

कहा, अभियान में घाट, सड़क, पार्क व खाली जमीनों को भी करें शामिल

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार काशी के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया था उनमें से 13 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष परियोजनाएं इसी वित्तीय वर्ष में पूरी हो जाएंगी। वाराणसी में बुधवार देर रात विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि काशी को स्वच्छता में देश में नंबर एक पर लाएं। अभियान चलाकर दीपावली से पहले शहर से लेकर गांव तक विशेष सफाई अभियान चलाएं। अभियान में सड़क, पार्क और खाली जमीनों को भी शामिल करें। छठ पूजा के मद्देनजर गंगा के घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएं। कुछ ऐसा करें कि दीपवली से देव दीपावली तक काशी जगमग हो जाए। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी को 30 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग कतई नहीं हो। लाभार्थीपरक योजनाओं में पात्र व्यक्ति का ही चयन हो। सड़कों पर निराश्रित गोवंश भी नहीं दिखने चाहिए। तीन दिन में जलजमाव की समस्या खत्म करें और प्रभावति क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगावाएं। उन्होंने बड़े निर्माण कार्यों की जगहों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने और दीपावली से पूर्व बैंकों के विशेष लोन मेले आयोजित करने का निर्देश भी दिया। समीक्षा बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के महिला मेटरनिटी विंग की धीमी प्रगति के बारे में पूछे जाने कमिश्नर ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने ठेकेदार को नक्शा देर में उपलब्ध कराया। इस बाबत ठेकेदार से एफिडेविट लिया गया है और राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक के द्वारा बताए गए जानकारी की भी जांच कराई जा रही है।

वाराणसी में कार्य करना सौभाग्य की बात : योगी
पीएम के आने से पहले सीएम ने वाराणसी में की विकास कार्यों समीक्षा

अधिकारियों को दिये निर्देश, विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो

-डी.एन. वर्मा

लखनऊ/वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जनपद में गतिमान प्रमुख परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन चौड़ीकरण, वाराणसी गाजीपुर फोरलेन चौड़ीकरण, वाराणसी रिंग रोड फेज 2, शहरी गैस वितरण योजना, कन्वेंशन सेंटर, वैदिक विज्ञान केंद्र, रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ आफर्थल्मोलॉजी, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू कैंसर इंस्टिट्यूट के आवासीय भवन, 100 शैय्यायुक्त मेटरनिटी विंग, रामनगर चिकित्सालय के उच्चीकरण, पांडेपुर चिकित्सालय निर्माण, सीस वरुणा, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कान्हा उपवन, स्किल डेवलपमेंट सेंटर निर्माण, विभिन्न वाहन पार्किंग, सारनाथ में प्रकाश शो, गंगा प्रदूषण नियंत्रण के विभिन्न कार्यों, विभिन्न सेतु के निर्माण कार्य, विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण कार्य, आईटीआई राजातालाब, वरुणा नदी चैनेलाइजेशन आदि की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ एवं कड़े शब्दों में हिदायत दी कि विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता से हो। जिसमें विलंब होता है और आमजन को परेशानी आती है, तो संबंधित कार्यदाई संस्था व ठेकेदार दोनों के विरुद्ध एफआईआर कर कार्रवाई होगी। ठेका लेकर कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट के साथ एफआईआर की जाएगी। पीएसी की नाव को सीएनजी से सफलता से चलाकर दूसरी नाव को सीएनजी में कन्वर्ट की कार्यवाही की जाए। वाराणसी में काम करने का अवसर एक बड़ा सौभाग्य है, इसे जिम्मेदारी से करें। वाराणसी में दुनिया आती है। यहां की गतिविधि विश्व में तेजी से फैलती है। गत चार-पांच वर्षों में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप यहां विकास के रिकॉर्ड कार्य हुए। प्रदेश सरकार केंद्र की समस्त योजनाओं को सफलता से लागू कर रही है। जिसका धरातल पर अच्छा प्रभाव दिख रहा है और काशी- बनारस का विश्व स्तर पर विकास व सुविधाओं की दृष्टि से ख्याति फैली है। जिसके फलस्वरूप गत दो वर्षों में लगातार पर्यटकों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री आवास योजना में मुसहरों के आवास बनेंगे। कोई छूटेगा नहीं। पॉलिथीन हर हाल में बैन की जाए। बीटीसी व बीएड के छात्रों को प्राइमरी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों पर पढ़ाने भेजा जाए। इससे उनका एक्सपोजर होगा तथा प्राइमरी शिक्षा सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाही नाला की सफाई एवं अन्य सीवर संबंधी कार्यों में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा कार्यों में अपेक्षित तेजी न लाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण एस0के0राय को जमकर फटकार लगाते हुए युद्धस्तर पर कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि अगले सप्ताह प्रमुख सचिव नगर विकास वाराणसी आएंगे और यहां पर नमामि गंगे, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई विभिन्न परियोजनाओं में आ रही समस्याओं को परखेंगे तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करा कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। ताकि शाही नाला की सफाई, सीवरेज निर्माण कार्य आदि के कार्यों में अपेक्षित तेजी आ सके।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पैरवी हो। हर सप्ताह कोई ना कोई अभियान यथा- यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा, एंटी रोमियो, बालिका सुरक्षा जागरूकता, मादक द्रव्य विरोधी आदि चलाई जाए। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तथा अपराधों पर अंकुश लगेगा। जनपद में क्रियान्वित विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमो यथा- जल शक्ति अभियान, स्कूलों के कायाकल्प, मत्स्य पालन आदि कि मुख्यमंत्री ने सराहना की और इसके छोटी-छोटी वीडियो फिल्म बनवाने का सुझाव दिया। जो प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए अनुकरणीय होगा। जनपद में छोटी जोत के किसान का मत्स्य पालन कार्य से 5 से 10 गुना तक आय होने को मुख्यमंत्री ने काफी सराहा

बैठक में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री रविंद्र जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी अशोक धवन, एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सेवापुरी नीलरतन पटेल, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व वाराणसी के पुलिस लाइन पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की भी सलामी दी गई।

काशी को वैश्विक मंच पर ले जाकर पीएम मोदी ने एक गौरवशाली स्थान प्रदान किया : योगी
वाराणसी में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सीएम ने किया संबेाधित

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे पर दीनदयाल हस्तकला संकुल में बीजेपी के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत काशी से होना उत्तर प्रदेश के लिए सौभाग्य और हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा काशी हमारी सबसे प्राचीन, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक महाशक्ति के रुप में पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने काशी को वैश्विक मंच पर ले जाकर एक गौरवशाली स्थान प्रदान किया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस बात पर गौरव की अनुभूति करता है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रुप में स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद बीजेपी ने अपने मूल्यों और अपने आदर्शों से बिना डिगे ,बिना हटे भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का पालन करते हुए लोकतंत्र को आगे बढ़ाया और आज हम आम जनमानस के विश्वास का प्रतीक बन सके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीजेपी को अपनी उपलब्धियों के बल पर 303 सीट प्राप्त होना और सहयोगियों के साथ 350 सीटों का आंकड़ा पार करना ये सचमुच संगठन के प्रति एक निष्ठा और विचारधारा को अपने मूल्यों और अपने आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने का ही प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पिछले चुनाव में सदस्यता अभियान के समय बीजेपी के सदस्यता अभियान में प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन किया था तब संगठन ने एक निष्ठ होकर सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के साथ जोड़ा था, जो आज संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के बारे में लोग तमाम प्रकार के सवाल खड़ा करते थे आज प्रधानमंत्री मोदी ने उस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

नवम्बर में रामनगर बन्दरगाह राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
सीएम योगी ने वाराणसी में विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय जनपद वाराणसी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सोमवार को वहां सर्किट हाउस में आहूत एक बैठक में आगामी वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कई देशों से अतिथियों का आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कोई कोताही न होने पाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त व्यवस्थाएं विश्वस्तरीय होनी चाहिये। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में आने वाले मेहमान नई अनुभूति के साथ अपने देश वापस लौटें और लम्बी अवधि तक काशी का आतिथ्य याद रखें। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था में शीघ्र सुधार के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित कराये जाने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में सूचना राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी के अलावा एडीजी पी0वी0 रामा शास्त्री, मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, आई0जी0 विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को देर रात लगभग 2 बजे तक सूचना राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी एवं अधिकारियों के साथ वाराणसी में विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को काम को समय सीमा से पहले खत्म करने के निर्देश दिए। रामनगर बन्दरगाह पर निरीक्षण के दौरान मोके पर मौजूद पत्र-प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामनगर बन्दरगाह से प्रतिमाह लगभग एक लाख टन माल की ढुलाई काशी से हल्दिया तक हो सकेगी। इससे माल भाड़े में कमी आएगी और सामान भी सस्ते होंगे। यहां से व्यापारी और किसान कोलकाता के रास्ते अपने सामान राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भेज सकेंगे।  निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री जी ने रविवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

विकास कार्यों में देरी होने पर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवारको वाराणसी के भ्रमण के दौरान विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली से पूर्व काशी की प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जाएं। उन्होंने कहा कि इस नगर के लिए दीपावली, छठ पूजा, देव दीपावली, प्रवासी भारतीय कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि पूरे नगर की सड़कों के किनारे लगे पोलों पर एल0ई0डी0 लड़ियां लगायी जाएं, जिससे शहर प्रकाशमय बने और भव्य लगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। काशी के विकास के लिए उन्होंने विशेष सहयोग दिया है।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, रिंग रोड, मल्टीमीडिया टर्मिनल, अस्पताल भवनों के निर्माण, विद्युतीकरण, हृदय योजना, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी, सीवरेज परियोजनाएं, पेयजल योजनाएं, सेंट्रल कमांड कंट्रोल, लाइट एंड साउंड सिस्टम, कान्हा उपवन, वरुणा चैनेलाइजेशन, आश्रम पद्धति विद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से बिंदु वार समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोती झील का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह काशी की पहचान है। इस पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग नहीं होने पाए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीयोपवेशनम् काशी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को समझने के लिए हमें संस्कृत भाषा समझनी होगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों की स्थिति अच्छी नहीं है। इसमें सुधार की संभावना है। इसमें सुधार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत में भारत की डी0एन0ए0 बसता है। संस्कृत विज्ञान से आगे आध्यात्म की भाषा है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आधुनिकता के पीछे भागते-भागते हम अपनी समृद्ध परंपराओं को भूल गए हैं। जबकि हमारा ज्ञान-विज्ञान परंपरा सबसे समृद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्कृत का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस अवसर मुख्यमंत्री ने संस्कृत भागीरथी स्मारिका का लोकार्पण भी किया।