cm yogee in vidhansabha special session – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 02 Oct 2019 12:29:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 विपक्ष का रवैया दुर्योधन जैसा, विकास तो इनकी सोच में ही नहीं : CM योगी https://www.shauryatimes.com/news/58812 Wed, 02 Oct 2019 12:24:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58812
  • गांधी जयंती पर विधानमंडल के 36 घंटे का विशेष सत्र सीएम के भाषण से शुरू
  • सत्ता के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ समाज को बांटा : आदित्यनाथ
  • कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता की सीढ़ी के रूप में किया
  • लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्य विजन 2030 के 16 गोल उत्तर प्रदेश में लागू हुए हैं, इस पर समान रूप से कार्य शुरु हो गया है। इतने सकारात्मक कार्य में विपक्ष का रवैया दुर्योधन जैसा है। दरअसल विकास उनकी सोच में ही नहीं है। लिहाजा उसका विकास से कोई सरोकार भी नहीं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ वंशवाद और जातिवाद की राजनीति की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को शुरु हुए विधानमंडल के 36 घंटे के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा ने हरदम समाज को बांटा है। इनकी इस राजनीति से आजिज जनता इनको खारिज कर चुकी है। कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का उपयोग सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए किया है। कांग्रेस गांधी के सपनों का सौदा करने की गुनाहगार है। गांधीजी की तरह हम स्वावलंबन की बात करते हैं तो ये परावलंबन की। हम स्वदेशी की बात करते हैं तो ये विदेशी की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई है। गांधी जी द्वारा चलाए गए पूरे आंदोलन में वैचारिक क्रांति हुई। जब भी स्वालंबन की बात होगी तब महात्मा गांधी जी को याद किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री जी ने भी देश के लिए योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में गरीबी मिटाना पहला लक्ष्य है। शिक्षा, उत्पादन, चिकित्सा, रोजगार बढ़ाना हमारे लिए चुनौती है। हमारी सरकार सतत विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन देश के लिए आज एक जन आंदोलन बन गया है। प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आज सभी मंत्रियों ने राजधानी के 110 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया है। जो विधायक अपनी विधानसभा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अग्रणी काम करता है, उसको सम्मानित किया जाना चाहिए। प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। लोगों ने स्वच्छ भारत को अपनी आदत का हिस्सा बनाया है। हमारी सरकार ने यूपी में दो करोड़ 60 लाख से ज्यादा शौचालय बनाएं। शौचालय निर्माण से रोजगार सृजन हुआ। सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जागरुकता फैलाएं। हमने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक कार्ययोजना बनाई। इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लगातार सरकार का अभियान जारी है। सपा, बसपा, कांग्रेस ने इच्छाशक्ति नहीं दिखाई और इंसेफेलाइटिस पर इनका रवैया हमेशा ढीला रहा है। विपक्ष ने हमेशा गरीबों के हक पर डाका डाला।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी है। शासन की योजनाएं एक एक आदमी को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। पिछली सरकारों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया था। सपा, बसपा ने केंद्र को सहयोग नहीं किया। पिछली सरकारें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस नहीं लाई। प्रदेश में 2016 से 2019 के बीच 15 नए मेडिकल कॉलेज बने। 15 में से 7 मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू हुए। 8 नए मेडिकल कॉलेज में अगले साल से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। गोरखपुर और रायबरेली एम्स में ओपीडी शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी हमारा स्वर्णिम सपना है। आज आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ मिला है। गरीब परिवारों के लिए अंत्योदय योजना चालू की। जल संरक्षण को लेकर हर क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। स्वच्छता, स्वदेशी गांधी जी का मूल मंत्र था। लेकिन विपक्ष ने सार्थक चर्चा से दूरी बनाकर गांधीजी और जनता का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा हमारा लक्ष्य है। विकास करना विपक्ष की प्रवृत्ति नहीं थी, यही कारण था कि प्रदेश के हर तबके ने 2019 में विकास पर मुहर लगाई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम पीएम आवास योजना से लोगों को लाभ दे रहे हैं। अब तक सरकार ने 25 लाख से अधिक लोगों को आवास दिया। उज्जवला योजना के तहत 1.35 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए। सौभाग्य योजना के तहत एक करोड़ 9 लाख बिजली कनेक्शन दिए। हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को सुधारा है। आज सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रही है। मुसहर जाति के लोग सबसे गरीब है, सबसे निचले पायदान पर है। हमने उनको भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम बच्चों के साथ भविष्य को बचा रहे हैं। हम मातृ मृत्यु दर में कमी लाएं। शिशु मृत्यु दर में कमी लाएं। बालिकाओं को सुरक्षा दे रहे हैं। पहले प्रदेश में भूख से मौतें होती थी। हमारी सरकार ने 3.55 करोड़ परिवारों को राशन कार्ड दिए हैं। हम प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करने पर काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू किया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ा रहे हैं। किसानों की आमदनी बढ़ा रहे। हम डिफेंस कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं जिससे रोजगार बढ़ेगा।

    ]]>
    अगले साल 25 करोड़ पौधरोपण कराएगी यूपी सरकार https://www.shauryatimes.com/news/58796 Wed, 02 Oct 2019 11:40:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58796 विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम योगी ने की घोषणा

    लखनऊ : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि उनकी सरकार अगले वर्ष सूबे में 25 करोड़ पौधों का रोपण करवायेगी। योगी सरकार ने इस साल नौ अगस्त को 24 करोड़ से अधिक पौधरोपण करवाया था। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 में सतत विकास के जो 17 लक्ष्य तय किये थे, उस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मार्च 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तो यहां भी इन 17 लक्ष्यों पर कार्य शुरू हो गया। योगी ने कहा कि इसी क्रम में उनकी सरकार ने इस वर्ष 22 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन विभिन्न विभागों की सक्रियता के चलते लक्ष्य से अधिक 24 करोड़ पौधों का रोपण एक दिन में बड़ी आसानी से संभव हो गया। योगी ने बताया कि पिछले दिनों वह रुस की यात्रा पर गये थे तो वहां के उप प्रधानमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में 24 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कैसे हो सका।

    गांधी जयंती पर आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुए उप्र विधानसभा के विशेष सत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ में लिए गए संकल्पों पर लगातार 36 घंटे चर्चा होगी। हालांकि विपक्ष आज सदन में उपस्थित नहीं रहा। सत्र का प्रारम्भ करते वक्त विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि इस संबंध में पिछले दिनों बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने इस आयोजन के लिए अपनी पूर्ण सहमति दी थी और कार्यवाही रजिस्टर में सबने हस्ताक्षर भी किये हैं। फिर भी सत्र में विपक्ष का न आना निराशाजनक है। नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी ने तो अपने संबोधन में विपक्ष की गैरहाजिरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुंकि इस सतत सत्र में सतत विकास की चर्चा होनी है और विपक्ष को विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। इसलिए वे लोग इस विशेष सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं।

    ]]>