cm yogee on krackers blast in badayun – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 26 Oct 2018 17:25:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पटाखों को लेकर सतर्कता और सुरक्षा के उपाय किये जाएं : योगी https://www.shauryatimes.com/news/15965 Fri, 26 Oct 2018 17:25:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15965 बदायूं की घटना के बाद चेता प्रशासन, भीड़भाड़ इलाकों से दूर लग पाएंगी पटाखों की दुकानें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में पटाखा विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना के दृष्टिगत समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पटाखों के निर्माण, उनके परिवहन एवं बिक्री व्यवस्था के सम्बन्ध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों के सम्बन्ध में सतर्कता बरती जाए और दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। पटाखों की बिक्री की व्यवस्था खुले स्थान पर भीड़-भाड़ से दूर की जाए, जिससे कि किसी दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने में असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने पटाखों से होने वाली जन-धन की हानि के प्रति जागरूकता की जरूरत बताते हुए कहा कि बस्तियों के बीच में पटाखों के निर्माण, गोदाम या बिक्री की व्यवस्था न होने दी जाए। पटाखों की बिक्री सुरक्षित व खुले स्थानों पर किए जाने की व्यवस्था हो, जहां पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध हों।

]]>