cm yogee ram kee pratima – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

योगी ने कोदंड राम की प्रतिमा का किया अनावरण
अयोध्या। सीएम योगी ने शुक्रवार को यहां रायगंज में स्थित अयोध्या शोध संस्थान के तुलसी स्मारक भवन के संग्रहालय में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद योगी राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या के विकास कार्योंका निरीक्षण भी करेंगे। अयोध्या में योगी करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे।

अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रुपये में खरीदा गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान राम धारण करते कोदंड धनुष भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था। कोदंडका अर्थ होता है बांस से निर्मित। कोदंड एक चमत्कारिक धनुष था, जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था। इससे छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। कोदंड नाम से भिलाई में एक राम मंदिर भी है, जिसे कोदंड रामालयम मंदिर कहा जाता है।

अयोध्या शोध संस्थान में ‘हस्तशिल्प में राम संग्रहालय‘ की स्थापना की गयी है जिसमें अब तक धातु, वस्त्र, काष्ठ, चर्म, टेराकोटा आदि शिल्पों में देश और विदेश की लगभग 2500 कलाकृतियां राम पर आधारित संग्रहीत है। अनेक चित्र और मुखौटे दीवारों पर बनाये गये हैं। सात फीट ऊंची इस प्रतिमा को बंगलुरू के दो भाईयों एम राममूर्ति एवं एम भूपति द्वारा बनाया गया है। अनावरण के अवसर पर दोनों भाई भी उपस्थित रहे।