cm yogee shraddhanjali to shaheed policeman – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस स्मृति दिवस परेड की सलामी ली

कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांलति

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन्स में ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ के अवसर पर आयोजित परेड की सलामी ली और कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम देश के सभी शहीद पुलिसजनों, जिन्होंने वर्ष 2018-19 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर किये हैं, को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले इन जवानों में उत्तर प्रदेश पुलिस के 05 बहादुर कार्मिक शामिल हैं। इन जवानों ने उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए, इस वर्ष गणतन्त्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ तथा 400 पुलिस कर्मियों को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित किया गया है। इसी अवसर पर 1048 राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिस कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह श्क्ळ ब्वउउमदकंजपवद क्पेबश् से, विशिष्ट सेवाओं के लिए 08 अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति के ‘पुलिस पदक’ से, 129 अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ एवं 05 राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों/ कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के ‘उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों द्वारा विभिन्न चुनौतीपूर्ण कार्यों को सकुशल सम्पन्न करते हुए, विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों के प्रदेश में भ्रमण के दौरान अचूक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गयी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रदेश पुलिस के सभी सदस्य पूरी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता तथा जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए, उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरान्त मुख्यमंत्री को शोक पुस्तिका सौंपी गईं। उन्होंने पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों के परिजनों से भेंट भी की। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा सहित अन्य मंत्रिगण, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।