CM Yogi did plantation on World Environment Day – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण
48 के हुए योगी, पीएम मोदी ने जन्मदिन पर दी बधाई

लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आज ही मुख्यमंत्री का 49वां जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर उनको जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम न केवल जीव सृष्टि की रक्षा कर पायेंगे बल्कि एक सुखद और आनंददायक जीवन प्रत्येक जीव जन्तु को देने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट ने हमारे सामने आज अनेक ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न की हैं कि प्रत्येक नागरिक ये सोचने को मजबूर हो गया है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके हम पर्यावरण को जितनी क्षति पहुंचायेंगे, उसकी कीमत हमें चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम प्रेरणा ले सकते हैं कि कैसे अपने पर्यावरण की रक्षा करके प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट को लेकर आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इसके जरिए लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के अनेक प्रावधान किये गये हैं। उत्तर प्रदेश में भी इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार है। नमामि गंगा परियोजना के तहत गंगा की अविरलता और निर्मलता के कार्य बीते तीन वर्षों में जिस तरीके से किये गये हैं, उसका परिणाम सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान से जुड़कर जो किसान अपने खेत की मेड़ पर फलदार पौधरोपण करना चाहेंगे, उन्हें यह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं पूरे खेत में फलदार पौधरोपण करने पर किसान को हर महीने के हिसाब से प्रतिवर्ष सब्सिडी दी जायेगी। उन्होंने इस बार पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधरोपण किया जायेगा। वहीं एक ही दिन में फलदार, छायादार और इमारती लकड़ी से सम्बन्धित 25 करोड़ पौधरोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को जियो टैग करने के साथ पौधरोपण के संरक्षण की व्यवस्था की जायेगी और वनाच्छादन को बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर प्रकृति के साथ रहने कर आगे बढ़ने का सन्देश दिया।

योगी के नेतृत्व में उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा यूपी : पीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सन्यास के नियमों का पालन करने के कारण अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं करते हैं। वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। आज भी पौधरोपण के बाद वह कोरोना को लेकर वह वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक में जुट गये। हालांकि इसके बावजूद उनके जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला लगा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन करके मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे।

दरअसल मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्या दिया है। इसके तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह में पौधरोपण किया जायेगा। वहीं पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी फलदार छायादार और इमारती लकड़ी वाले पौधे होंगे। गंगा यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसके तहत तटवर्ती किसान अपने खेतों में फलदार वृक्षों को लगाएगा और उसके लिए भी विशेष योजना होगी। इस योजना के तहत तीन साल सरकार सहयोग करेगी। जो लोग मेड़ पर बिना केमिकल, फर्टिलाइजर के पौधे लगाएंगे, उन्हें सरकार मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगी। पर्यावरण पर योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान रहा है। पिछले वर्ष भी 25 करोड़ पौधे एक दिन में लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। उससे पहले 22 करोड़ पौधे लगाए गए थे।