CM Yogi pays tribute to Bhagat Singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएम योगी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ :  भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहीदी दिवस पर देश उनके बलिदान को याद कर रहा है। उन्होंने अंग्रेजी शासन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। इसे लेकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने इन महान क्रान्तिकारियों को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि अपने बलिदान से हर भारतीय के मन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, प्रखर देशभक्त, सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का अमर बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिवीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि अपने वीरों की क़ुर्बानी का मान हम सदा ही बनाए रखेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति नई ऊर्जा का आवाहन करने वाले महान क्रांतिकारी राजगुरु, सरदार भगत सिंह और सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सम्पूर्ण देश आपके बलिदान, साहस और शौर्य को नमन करता है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता को अपने जीवन का ध्येय बना कर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। इनके राष्ट्र प्रेम की अद्वितीय मिसाल से देश सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शहीद दिवस पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, अमर शहीद राजगुरु और सुखदेव जी को शत्-शत् प्रणाम। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के रूप में जिन समाजवादी लक्ष्यों के लिए प्रयास किया वो आज भी सपा के लिए प्रकाश स्तंभ हैं और सदैव रहेंगे।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘आओ झुककर नमन करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है। खुशनसीब होते हैं वह लोग, जिनका खून देश के काम आता है।’ शहीद दिवस पर आजादी के मतवालों को भावभीनी श्रद्धांजलि।