CM Yogi praising center on false figures: Akhilesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस बना मजाक, झूठे आंकड़ों पर केन्द्र कर रहा सीएम योगी की प्रशंसा: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। न कोरोना के संक्रमण पर रोक लग रही है, नहीं अपराध कम हो रहे हैं। विकास के काम ठप हैं और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस मजाक बनकर रह गया है। सरकारी खजाने की लूट मची है और झूठे आंकड़ों पर मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा केन्द्र करता रहता है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जनता देख रही है कि भाजपा सरकार किस कदर विफल साबित हो गई है। अब जनता की उम्मीदें सन् 2022 में होने वाले आम चुनावों पर लगी है जब भाजपा की जगह समाजवादी सरकार बनेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा देने वाली भाजपा सरकार में इस समय राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों की हवा जहरीली है। अब तक कुल 5.28 लाख लोग प्रदेश में संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 7,582 लोगों की जानें जा चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं के चौपट हो जाने से स्थितियां दिन पर दिन बिगड़ती जा रही हैं। अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही की तमाम शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी सुस्त होती जा रही है बस मुख्यमंत्री के निर्देश और अस्पताली सेवाओं में बढ़त के फर्जी बयान ही जनता को बहकाने के लिए सरकारी प्रचार तंत्र से जारी हो रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का रिकार्ड दागदार होता जा रहा है। जौनपुर में भाजपा सरकार का खुले शौच से मुक्त अभियान (ओडीएफ) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। एक सर्वेक्षण में पता चला कि वहां 1,960 घरों में शौचालय बनवाए ही नहीं गए, जबकि शहर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। यही हालत कई जनपदों में है। बहुत जगह बने शौचालयों का उपयोग जानवरों का चारा रखने या दूसरे कामों में हो रहा है। शौचालयों में पानी की व्यवस्था ठीक न होने से भी उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।