CM Yogi takes pledge to bring it to its old form: Dr. Dinesh Sharma – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 Jan 2020 10:54:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 गंगा जी प्रदूषित, इसे पुराने स्वरूप में लाने को सीएम योगी ने लिया प्रण : डॉ.दिनेश शर्मा https://www.shauryatimes.com/news/76460 Thu, 30 Jan 2020 10:54:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76460

कौशाम्बी के कड़ाधाम पहुंची गंगा यात्रा, डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

कौशाम्बी : कौशांबी के कड़ाधाम में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा यात्रा में जनसमुद्र उमड़ा है, जिससे पता चलता है कि गंगा जी की निर्मलता और अविरलता को लेकर सभी जागरूक हैं। डॉ.दिनेश शर्मा ने गंगा यात्रा के चौथे दिन कड़ा धाम कौशाम्बी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति कहती है कि सबके सुख में हमारा सुख है। भागीरथ जी ने मां गंगा को पृथ्वी पर लाने का कार्य किया। गंगा जी प्रदूषित हैं, इसे पुराने स्वरूप में लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रण लिया है।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा जी को निर्मल बनाने के साथ-साथ गंगा किनारे वाले गांवों का समग्र विकास किया जा रहा है। गंगा किनारे जैविक खेती के जरिये किसानों को लाभान्वित करने का कार्य सरकार करने जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गंगा के तटवर्ती गांवों में खेल मैदान, गंगा चबूतरा, गंगा तालाब, गंगा पार्क, इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का कार्य सरकार कर रही है। गंगा यात्रा के जरिये गंगा को निर्मल बनाने के साथ गंगा जी को अर्थ से जोड़ा गया है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने 25 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जनसभा में गंगा जी को निर्मल और अविरल बनाने की लोगों को शपथ भी दिलाई।

]]>