cms principal awarded – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 25 Jul 2019 12:12:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीएमएस प्रधानाचार्या आभा अनन्त इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स से सम्मानित https://www.shauryatimes.com/news/49994 Thu, 25 Jul 2019 12:12:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49994 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त को गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु ‘इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स (आईएवाईपी)’ से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में कैम्ब्रिज एसेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन एवं आई.ए.वाई.पी. के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में अनन्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों की अनेक गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित थी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने श्रीमती आभा अनन्त को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के अतिरिक्त उनकी लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करने एवं उन्हें विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, श्रीमती अनन्त शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है। शर्मा ने आगे बताया कि शिक्षा पद्धति एवं पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के अभूतपूर्व विकास, छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने में आभा अनन्त का विशेष योगदान है।

]]>
सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा सम्मानित https://www.shauryatimes.com/news/29989 Wed, 30 Jan 2019 12:10:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29989 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा को राष्ट्रीय स्तर पर ‘द लीडरशिप अवार्ड फॉर एक्सीलेन्स इन को-क्यूरिकुलर एजुकेशन’ अवार्ड से नवाजा गया है, जो कि लखनऊ के लिए गर्व का विषय है। सुश्री बत्रा को यह सम्मान छात्रों में नेतृत्व गुणों को विकसित करने एवं उन्हें अपनी अर्न्तनिहित क्षमताओं के रचनात्मक प्रयोग हेतु प्रेरित करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। अभी हाल ही में नई दिल्ली के इम्पीरियल होटल में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सुश्री बत्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी भी सम्मान समारोह में उपस्थित थी। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुश्री बत्रा की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में अनेक आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि शैक्षिक संस्था ‘स्कूल स्टार्स’ एवं ‘कोशियन्ट वेन्चर्स प्रा. लि.’ की रिसर्च टीम के तत्वावधान में भारत में पहली बार 8400 स्वतंत्र स्कूलों की उपलब्धियों, अभिभावकों व समुदाय से प्राप्त विचारों के आधार पर सुश्री मंजीत बत्रा को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के अतिरिक्त उनकी लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करने एवं उन्हें विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, सुश्री बत्रा शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है।  श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सी.एम.एस. अपने प्रत्येक बालक को सर्वश्रेष्ठ भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा देकर उन्हें ‘गुड’ तथा ‘स्मार्ट’ बनाने के साथ ही उन्हें ज्ञान तथा नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बना रहा है ताकि वे भविष्य में अपने व्यवसाय और अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र का नेतृत्व करते हुए विश्व के सबसे सफलतम व्यक्ति के रूप में अपने आपको प्रतिष्ठापित कर समाज को एक अच्छा वातावरण दे सकें।

]]>