cms student scholarship – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Jun 2019 12:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 केन्द्र की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना : सीएमस के 6 छात्रों को 27,84,000 रुपये की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/43892 Sat, 01 Jun 2019 12:24:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43892 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 6 मेधावी छात्रों अपूर्वम उपाध्याय, आर्यन अग्रवाल, ध्रुव कुशवाहा, पार्थ बंसल, रौनक प्रीत सिंह एवं सागर कुशवाहा ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन सभी 6 छात्रों को पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान कुल मिलाकर 27,84,000 रूपये (सत्ताइस लाख चौरासी हजार रूपये) की स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि के.वी.पी.वाई फेलोशिप हेतु चयनित छात्रों को विज्ञान वर्ग में स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान पहले तीन वर्षों तक प्रति माह रू. 5,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 20,000/- वार्षिक मिलेगा एवं इसके उपरान्त एम.एस.सी. स्तर की पढ़ाई के दौरान अगले दो वर्षों तक प्रति माह रू. 7,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 28,000/- वार्षिक मिलेगा।

इस प्रकार पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक छात्र को रु. 4,64,000/- रूपये प्रदान किये जायेंगे जबकि सभी 6 छात्रों को कुल मिलाकर 27,84,000 रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलोर द्वारा किया जाता है। श्री शर्मा ने बताया कि इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल अर्जित करने वाले अत्यन्त मेधावी छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इण्टरव्यू लिया जाता है। यह फेलोशिप तभी तक प्रदान की जाती है जब तक छात्र प्रथम श्रेणी का एकेडमिक परफारमेन्स मेन्टेन करता रहता है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डी. कार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरी, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

]]>
अमेरिका की ड्रेक्सल विवि. द्वारा सीएमएस छात्र को 1.18 लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/42683 Wed, 22 May 2019 12:34:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42683 अमेरिका के ही आठ और विश्वविद्यालयों ने दिया स्कॉलरशिप के साथ प्रवेश का आमन्त्रण

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र विस्तृत पाण्डेय ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता की बदौलत अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु 1,18,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विस्तृत को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को अमेरिका के 8 और विश्वविद्यालयों ने भी प्रवेश का आमन्त्रण दिया है, जिसमें इलिनोईस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 90,000 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस, शिकागो द्वारा भी 90,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, द पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस, पुर्ड्यू यूनिवर्सिटी, अडेल्फी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने भी विस्तृत पाण्डेय को उच्चशिक्षा हेतु प्रवेश का आमन्त्रण दिया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 73 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

]]>