cms student select in australian university – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 22 Sep 2019 12:28:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 उच्च शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया के 5 विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन https://www.shauryatimes.com/news/57273 Sun, 22 Sep 2019 12:28:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=57273 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र कुश त्यागी को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के 5 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। कुश को आस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड, मोनॉश यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड एवं द यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>