CMS teacher honored with ‘Paryavaran Mitra Award’ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित हुईं सीएमएस शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की शिक्षिका एवं इन्वायर्नमेन्ट कोआर्डिनेटर शालिनी श्रीवास्तव को ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। शालिनी श्रीवास्तव को यह पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वार्यनमेन्ट (सी.ई.ई.) के तत्वावधान में प्रदान किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तव को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। पर्यावरण मित्र पुरस्कार छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है। शालिनी श्रीवास्तव छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं। आपके प्रयासों से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है एवं इसके माध्यम से समाज के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए में ‘रिड्यूज, रियूज एवं रीसाईकिल’ की अवधारणा से अवगत कराया है।

श्री शर्मा ने बताया कि सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। इन्ही प्रयासों के तहत सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के सभी कैम्पस में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयों पर विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने समाज को यह संदेश देने में सफलता प्राप्त की है कि प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का का दोहन उचित एवं विवेकपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए।