cms team went to south africa – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में भाग लेने सीएमएस का 43 सदस्यीय छात्र दल दक्षिण अफ्रीका रवाना
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 43 सदस्यीय दल अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गया, जिसमें सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), इन्दिरा नगर कैम्पस, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) एवं स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र व शिक्षक शामिल है। दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. छात्र दल को विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर गर्मजोशी से विदाई दी एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाकर लौटने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने भी विद्यालय के मेधावी छात्रों को आशीर्वाद दिया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित की जा रही है जिसमें लगभग 30 देशों के बाल गणितज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अन्तर्गत जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी।

श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विभिन्न देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता का उद्देश्य जूनियर एवं सीनियर वर्गों के छात्रों को गणित ज्ञान की नवीनतम जानकारियों का सुअवसर उपलब्ध कराना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करना, विभिन्न देशों के छात्रों में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देना, छात्रों को अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा सारे विश्व के लिए गणित का एक समान पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु प्रेरित करना है।