CMS_-_Meritorious_students – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएमएस के टॉपर छात्रों ने निकाला विक्ट्री मार्च, मेधावी छात्रों की माताओं का हुआ सम्मान
आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 से 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले 2940 छात्र सम्मानित

लखनऊ : आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में 90 से प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 2940 मेधावी छात्रों को आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार तिवारी, आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक और उच्च शिक्षा, उ.प्र., द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इससे पहले, सी.एम.एस. के सभी 2940 टॉपर छात्रों ने ‘विक्ट्री मार्च’ निकालकर अन्य छात्रों को प्रेरणा दी। सी.एम.एस. छात्रों का यह विजय जुलूस गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुआ और सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया। विक्ट्री मार्च के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार तिवारी, आई.ए.एस., ने सी.एम.एस. छात्रों को अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों की यह उपलब्धि लखनऊ के लिए गौरव की बात है। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यही मेधावी बच्चे सुखद भविष्य की नींव रखेंगे।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) में 99.75 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में टॉप करने वाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा वेदांशी तिवारी एवं आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में टॉप करने वाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की ही छात्रा राधिका गुप्ता की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी व शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. दोनों परीक्षाओं में प्रदेश व देश में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी 21 छात्रों, टॉप 10 नेशनल मेरिट सूची में स्थान अर्जित करने वाले 203 छात्रों एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी 2940 छात्रों को सम्मानित किया गया।

10 छात्रों की राष्ट्रीय मेरिट सूची में सीएमएस के 203 छात्रों ने  स्थान अर्जित कर रचा इतिहास

इस अवसर पर आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा परिणाम में सी.एम.एस. के टॉपर छात्रों में वेदांशी तिवारी (99.75 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), सुब्रत शुक्ला (99.50 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), आयुषी सक्सेना (99.50 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), आस्था गर्ग (99.50 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), अहमद रूशान (99.50 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), रित्विक घोष (99.50 प्रतिशत – स्टेशन रोड कैम्पस), आदित्य सिंह (99.50 प्रतिशत – कानपुर रोड कैम्पस), ध्रुव कुशवाहा (99.50 प्रतिशत – कानपुर रोड कैम्पस), अनन्या कालरा (99.50 प्रतिशत – गोमती नगर कैम्पस), प्रांजल श्रीवास्तव (99.25 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), चाहत सिंह (99.25 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), रित्विक श्रीवास्तव (99.25 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), उज्जवल महेन्द्र अग्रवाल (99.25 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), निवृति सिंह (99.25 प्रतिशत – गोमती नगर कैम्पस), सुयश वर्धन माथुर (99.25 प्रतिशत – गोमती नगर कैम्पस), स्नेहिल गुप्ता (99.25 प्रतिशत – गोमती नगर कैम्पस), अक्षांस सिंह (99.25 प्रतिशत – कानपुर रोड कैम्पस), आनन्द शर्मा (99.25 प्रतिशत – आर.डी.एस.ओ. कैम्पस) को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाली राधिका गुप्ता (99.40 प्रतिशत – महानगर कैम्पस), शाश्वत वर्मा (99.20 प्रतिशत – गोमती नगर द्वितीय कैम्पस), संस्कृति गौतम (99 प्रतिशत – महानगर कैम्पस) को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस वर्ष आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. से कुल 5972 छात्र शामिल हुए जिसमें से 2940 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इसके अलावा, शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।     डा. गाँधी ने बताया कि जहाँ तक आई.एस.सी. (कक्षा-12) के परीक्षा परिणामों की बात है तो इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 2786 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 1451 छात्रों अर्थात 52.1 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं तथापि 506 छात्रों ने 95 प्रतिशत से  अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3186 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 1489 छात्रों अर्थात 46.7 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं तथापि 493 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।