CMS_-_Open_Day – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 05 May 2019 13:04:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नन्हें-मुन्हों ने जीता दिल https://www.shauryatimes.com/news/41874 Sun, 05 May 2019 13:04:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41874 सीएमएस जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह – विंग डिंग’ का भव्य आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण माहौल में विद्यालय के नव-निर्मित प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी बाल सुलभ प्रतिभा का अद्भुद नजारा पेश कर दर्शकों के रूप में उपस्थित अभिभावकों को गदगद कर दिया। समारोह की खास बात रही कि इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी जोरदार भागीदारी की और विद्यालय की रचनात्मक गतिविधियों के साझीदार बने। इस अवसर पर जहाँ एक ओर छात्रों ने गीत-संगीत, खेलकूद, कम्प्यूटर, क्लास रूम एक्टिविटीज आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा तो वहीं छात्रों की अभिभावकों ने सारे विद्यालय प्रांगण का अवलोकन कर छात्रों की दी जा रही शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त की। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। छात्रों ने विभिन्न धर्मों में दिए आदर्श विचारों को अभिभावकों के समक्ष रखा और दिखाया कि सभी धर्म एक ही ईश्वर के पास पहुंचने के अलग-अलग रास्ते हैं। छात्रों की प्रतिभा व प्रवाहपूर्ण अभिव्यक्ति से अभिभावक गदगद नजर आये।

‘ओपेन डे समारोह’ के इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत हस्तनिर्मित अनेक कलाकृतियों ने दर्शकों को दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों एवं अभिभावकों ने बच्चों से उनकी कलाकृतियों के बारे में रोचक प्रश्न पूछकर उनके मनमोहक उत्तरों का खूब आनन्द लिया तथापि बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिये। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिये। समारोह में प्रतिभाग हेतु नन्हें-मुन्हें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था जिसके माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही छात्रों का जीवन पर्यन्त साथ देती है।

हमें बालक को जड़ से मजबूत बनाना है और इसके लिए जीवन मूल्यों की शिक्षा देनी होगी। डा. गाँधी ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा परमात्मा का उपहार है और हमारा पूर्ण प्रयास है कि हर बच्चा समाज का प्रकाश बनें। सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या रोली त्रिपाठी ने कहा कि ”ओपेन डे समारोह“ आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करना है। इस तरह के समारोह शिक्षण पद्धति को और अधिक रोचक एवं अभिनव बनाते हैै, साथ ही छात्रों में निहित प्रतिभा को उभारने में सहायक होते है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें देते हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

]]>
बच्चों ने विभिन्न विधाओं में किया ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन https://www.shauryatimes.com/news/41760 Sat, 04 May 2019 16:02:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41760 सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) में ‘ओपेन डे समारोह’

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बौद्धिक एवं कलात्मक प्रतिभा देख अभिभावक गद्गद् हो गये। जहाँ एक ओर छात्रों ने इंग्लिश स्पीकिंग, मेन्टल मैथ्स, साइंस एक्सपेरीमेन्ट्स, मोरल वैल्यूज, एटीक्वेट एण्ड मैनर्स, सेल्फ एक्सप्रेशन, रेसीटेशन, हेल्थ एण्ड हाईजीन आदि विभिन्न विधाओं में अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर योगा, ताईक्वाण्डो, चित्रकला, गीत-संगीत आदि में अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया। समारोह में बच्चों के लिए पपेट शो, प्ले जोन, डेन्टल चेकअप का आयोजन किया गया था, साथ ही साथ छात्रों की माताओं ने भी कुकिंग, ड्राइंग, कम्प्यूटर आदि रोचक प्रतियोगिताओं में अपने हाथ आजमाये। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, इंग्लैण्ड से पधारे शिक्षाविद् डा. रोजर डेविड किंगडन एवं सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी ने छात्रों का खूब उत्साहवर्धन किया।

ओपेन डे समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। समारोह में जहाँ एक ओर विद्यालय के छात्रों ने अपनी रचनात्मक व सृजनात्मक क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर अभिभावकों के रूप में उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी नृत्य व गायन आदि अनेक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपनी कलात्मक प्रतिभा का जादू बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य समारोह में प्रतिभागी छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था जिसके माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी। विद्यालय के छात्रों ने दर्शकों व अभिभावकों द्वारा उनकी कलाकृतियों, प्रोजक्टों, प्रयोगों आदि के बारे में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर बड़े ही आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से देकर यह सिद्ध कर दिया कि बच्चों का ज्ञान सतही व रटा हुआ नही है वरन् बच्चों ने अपने किताबी ज्ञान को मन व आत्मा से आत्मसात कर गहराई तक अपने जीवन में उतारा है। बच्चों द्वारा अंग्रेजी में धाराप्रवाह ढंग से अभिव्यक्ति की क्षमता ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी गाँधी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सी.एम.एस. गोमती नगर की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के समारोह बच्चों के दिन प्रतिदिन के जीवन में नया उत्साह व उल्लास जगाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा मिलता है। आदर्श शिक्षा ही समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगी।

]]>
सीएमएस आनन्द नगर कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन https://www.shauryatimes.com/news/41649 Fri, 03 May 2019 15:21:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41649 आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट, गीत-संगीत व इंग्लिश स्पीकिंग में दिखी छात्रों की प्रतिभा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरकर सामने आई, जिन्होंने आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट, गीत-संगीत, इंग्लिश स्पीकिंग, खेलकूद, कम्प्यूटर आदि विभिन्न विधाओं में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया तथापि छात्रों की सृजनात्मक क्षमता व रचनात्मकता प्रतिभा को देख अभिभावक गद्गद हो गये। यह समारोह विशेष रूप से घर व विद्यालय को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ ही विद्यालय द्वारा उनके सर्वांगीण विकास के प्रयासों से अवगत हो सकें। समारोह में विद्यालय के छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था जिसके माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त वादन, गायन, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। इस समारोह में छात्रों ने स्वनिर्मित आर्ट-क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट व कलाकृतियों की शानदार प्रदर्शनी लगाई एवं अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। छात्रों के अत्यन्त आकर्षक स्वनिर्मित मॉडलों एवं विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुओं का शानदार प्रदर्शन देखकर अभिभावक गद्गद हो गये। आर्ट एवं क्राफ्ट के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तुतियों में छात्रों ने अपने विचारों को बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा एवं और अपनी भावनाओं को बड़े ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। समारोह में जहाँ एक ओर विद्यालय के छात्रों ने अपनी कला का जादू बिखेरकर अभिभावकों के रूप में उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं दूसरी ओर अभिभावकों ने भी तालियां बजाकर नन्हें कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी गाँधी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अभिभावकों के स्नेह व सहयोग का ही परिणाम है कि छात्रों को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रीना सोटी ने कहा कि सी.एम.एस. बालकों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

]]>
बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन कर नन्हें-मुन्हों ने जीता दिल https://www.shauryatimes.com/news/32476 Sat, 16 Feb 2019 13:44:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32476

सीएमएस अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह (चाइल्डहुड – ब्यूटीफुल एण्ड सिम्पल)’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में बड़े उल्लास व उमंग भरे वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें छात्रों ने जहाँ एक ओर गीत-संगीत का मनमोहक प्रस्तुतियों से अपने अभिभावकों का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी में स्वनिर्मित कलाकृतियों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
समारोह की खास बात रही कि अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर सी.एम.एस. की ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति का परिचय प्राप्त किया एवं छात्रों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सी.एम.एस. के प्रयासों की सराहना की।  ‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त छात्रों ने नृत्य व संगीत के साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों जैसे वर्ड बिल्डिंग, कॉटन प्रिन्टिंग, वेजीटेबल प्रिन्टिंग, कम्प्यूटर गेम्स, शो एण्ड टेल, साइन्स एक्सपेरीमेन्ट्स, एक्टिविटीज ऑन सेन्स आर्गन, एक्टिविटीज ऑन प्लान्ट्स, मेन्टल मैथ्स, एलोक्यूशन आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी तालियां बजाकर छात्रों का खूब उत्साहवर्धन किया।

इस शानदार समारोह में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था जिसके माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर सामने आयी। इस अवसर पर छात्रों के माता-पिता व दादा-दादी के लिए भी रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई तथापि इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग कर विद्यालय के कार्यक्रम में अपनी भागादारी निभाई। जहाँ एक ओर माताओं ने ‘टाइम टु ड्रेस अप मॉम’ एवं ‘हेल्दी ब्रेकफास्ट’ में अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो बच्चों के पिताजी ने ‘बैलनू बर्स्टिंग’ एवं ‘आईडेन्टिफिकेशन ऑफ इन्ग्रेडिएन्टस’ में हाथ आजमाए। इसी प्रकार बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी ने ‘म्यूजिकल चेयर’ एवं ‘ब्लाइन्ड फोल्ड’ जैसी रोचक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. अशर्फाबाद की प्रधानाचार्या तृप्ति द्विवेदी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्षमता के विकास में बेहद महत्वपूर्ण है, जहाँ उन्हें अपनी रूचि के अनुसार अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध होता है। सी.एम.एस. बालकों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

]]>
‘ओपेन डे समारोह’ में छात्रों ने किया बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन https://www.shauryatimes.com/news/30627 Mon, 04 Feb 2019 12:44:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30627 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के प्रांगण में ‘ओपेन डे समारोह’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने मिलकर मनाया। इस अवसर विद्यालय के छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय के सूत्रवाक्य ”प्रत्येक बालक धरती का प्रकाश है“ को बड़े ही अनूठे ढंग से प्रकाशित किया। समारोह में एक तरफ जहाँ नन्हें-मुन्हें बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए अनेक शैक्षिक एवं खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं तो वहीं दूसरी ओर साइन्स, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता एवं कला-कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। ‘ओपेन डे समारोह’ में पधारे दर्शकों एवं अभिभावकों ने बच्चों से उनकी कलाकृतियों के बारे में रोचक प्रश्न पूछकर उनके मनमोहक उत्तरों का खूब आनन्द लिया। बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिये। इससे पहले, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी, रोशन गाँधी फॉरूही ने फीता काटकर ओपेन डे समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री रोशन गाँधी फॉरूही ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की रोजमर्रा की दिनचर्या में एक नया उल्लास व उमंग भरते हैं, साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा छात्रों का जीवन पर्यन्त साथ देती है।

ओपने डे समारोह में अभिभावकों को सी.एम.एस. शिक्षा पद्धति को जानने व समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर खेल-खेल में मोण्टेसरी शिक्षा प्रणाली से शिक्षक द्वारा बच्चों को पढ़ाना एवं कम्प्यूटर पर नर्सरी राइम व कहानियों द्वारा जीवन मूल्यों की शिक्षा देना आदि रोचक कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब पसंद किया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे बड़े आत्मविश्वास से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे एवं इस स्वच्छन्द व प्रभावशाली अभिव्यक्ति से अभिभावक अत्यन्त प्रफुल्लित दिख रहे थे। इसके अलावा विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत रोबोटिक डिस्प्ले व क्लासरूम एक्टिविटी ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या अदिति शर्मा ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”ओपेन डे समारोह“ आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्कूल व अभिभावकों की दूरी समाप्त करना है साथ ही प्रत्येक बालक को अच्छा एवं तेजस्वी बनाना है, ताकि वह मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं गौरव बने। श्रीमती शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा परमात्मा का उपहार है और हमारा पूर्ण प्रयास है कि हर बच्चा समाज का प्रकाश बनें, इसके लिए हम छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा देते हैं।

]]>