cold in delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 24 Dec 2018 18:09:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड ने पिछले 7 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा https://www.shauryatimes.com/news/24189 Mon, 24 Dec 2018 18:09:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24189 नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में लगातार कड़ाके की ठंड हर दिन नए रिकार्ड बना रही है। सोमवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर दिल्ली-एनसीआर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा गलन का समाना करना पड़ सकता है। रविवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह बीते सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 21.4 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से ठंडी हवा चल रही है। वहीं उतर भारत में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। जो अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान की तरफ से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंडी हवा पहुंच रही है। इस कारण दिल्ली के तापमान गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि दिल्ली में 25 दिसम्बर को घना कोहरा छा सकता है। वहीं 31 दिसम्बर तक कोहरे के साथ ही स्मॉग (धुएं की चादर) भी छाने की उम्मीद है।

 

]]>
Delhi : रंग दिखाने लगी सर्दी, न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक पहुंचा https://www.shauryatimes.com/news/23384 Wed, 19 Dec 2018 08:35:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23384 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली का न्यूनतम 6 डिग्री तक पहुंचा गया। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। ठंडी हवाएं जनमानस की मुश्किल बढ़ा रही हैं। ठंड के बावजूद दिल्ली में कई जगह ऐसे भी हैं जहां खुले आसमान के नीचे लोगों को सोना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे बंगला साहिब गुरुद्वारा के सामने बड़ी संख्या लोग खुले में सो रहे थे। राज्य सरकार व केंद्र सरकार का ध्यान इन गरीबों पर नहीं पड़ा रहा है। यही हाल दिल्ली के रेलवे स्टेशन समेत के रैन बसेरों का है। जहां पर गरीब लोग रह रहे हैं। बीते एक हफ्ते में बर्फीली हवाओं में लगातार इजाफा हुआ है| मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ेगा। अगर कोहरा बढ़ता है तो उसका सीधा असर यातायात पर दिखाई देगा।

]]>