concluence in cms from 4th december – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘कॉन्लुएन्स-2019’ सीएमएस में 4 दिसम्बर से
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘कॉन्लुएन्स-2019’ का भव्य आयोजन आगामी 4 से 7 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिभाग हेतु श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, उगांडा, एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 500 छात्र लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज यहां आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में ‘कॉन्लुएन्स-2019’ की संयोजिका व सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या रुचि भुवन जोशी ने दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती जोशी ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से हमारा प्रयास है कि विश्व के विभिन्न देशों के बच्चे एक मंच पर आयें और अपने विचारों को अभिव्यक्त करें। यह महोत्सव देशों की सीमाओं से अतिरिक्त एकता व भाईचारे के एक नये युग का सूत्रपात है, जो न सिर्फ भावी पीढ़ी में ‘हृदयों की एकता’ स्थापित करेगा अपितु उनकी बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का भी विकास करेगा।

श्रीमती जोशी ने बताया कि चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ‘कॉन्लुएन्स-2019’ के अन्तर्गत जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें माई ड्रीम कैनवस (पोस्टर मेकिंग), एट ए ग्लांस (कोलाज मेकिंग), रिटमिक ताल (कोरियोग्राफी), वर्ल्ड पार्लियामेन्ट (पेपर प्रजेन्टेशन), यूफोरिक ट्रिल्स (समूह गायन), वॉरम सो (एक्सपेरीमेन्टल साइन्स डिमान्स्ट्रेशन), ओपेरा हाउस (ड्रामा), द आर्टसी लेन्स (फोटोग्राफी), एड स्ट्रीट (पावर प्वाइन्स प्रजेन्टेशन), ब्रेन-ओ-थॉन (क्विज) एवं कान्फ्लुएन्स (टीम प्रतियोगिता) आदि प्रमुख है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के छात्रों को अपनी प्रतिभा, कला व विचारों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा, साथ ही साथ विभिन्न देशों के छात्रों को एक-दूसरे की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू कराकर विश्व एकता व विश्व शान्ति के नये द्वार खोलेगा।

प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि विश्व के राष्ट्रों की संकुचित राष्ट्रीयता ने सभी समस्याओं का हल बमों व युद्धों से निकालने का समाधान आज खोज लिया है, जो कि उचित नहीं है। भारत विश्व का जगत गुरू है और हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं संविधान के अनुरूप सारी वसुधा को कुटुम्ब बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव शिक्षा, विज्ञान तथा मानवता के लिए सांस्कृतिक कल्याण की उन्नति के लिए विश्व को एकता तथा आधुनिकीकरण की नयी दृष्टि प्रदान करेगा।

प्रेस कान्फ्रेन्स में उपस्थित सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘कॉन्लुएन्स-2019’ का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 4 दिसम्बर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। श्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, हाउसिंग एण्ड अर्बन प्लानिंग, उ.प्र., उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारी प्रतिभागी छात्र टीमों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में देश-विदेश से लगभग 50 छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।