confluence of faith and meaning – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

गंगा यात्रा आस्था और अर्थ का संगम, सभी दें योगदान : योगी
मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित किया

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में घर-घर नल के जरिये शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य हो रहा है। 6000 करोड़ रुपये की परियोजना मिर्जापुर के लिए बनाई गई है। यहां मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है और मां विंध्यवासिनी का तीर्थ भी विकसित होने जा रहा है। दशकों से उपेक्षित बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र का अब तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा आस्था और अर्थ का संगम है, इसमें सभी का योगदान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गंगा यात्रा के तीसरे दिन यहां राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी का पवित्र आंचल हमारे जीवन को धन्य करता है। वर्तामन में प्रदेश में बिजनौर और बलिया से दो गंगा यात्राएं निकाली जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है, क्योंकि गंगा जी को प्रदूषित किया जा रहा था और उसी क्षण पीएम मोदी ने नमामि गंगे की परियोजना से मां गंगा को निर्मल और अविरल करने का प्रण लिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गंगा जी की निर्मलता का कार्य हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है। कानपुर के सीसामऊ का नाला सीधा गंगा जी में गिरता था, पानी जहर हो रहा था, लेकिन अब एक भी बून्द गन्दा पानी गंगा जी में नहीं गिरता है। उन्होंने कहा कि भगीरथ ने कभी गंगा जी की धारा को गंगा सागर तक ले जाने का कार्य किया था, आज प्रधानमंत्री मोदी मां गंगा के लिए भागीरथ बने हैं। योगी ने कहा कि आज गंगा जी के किनारे ऑर्गनिक खेती शुरू हो रही है, गंगा के तटवर्ती गांवों एवं नगर निकायों में गंगा पार्क, गंगा तालाब और गंगा मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाणसागर परियोजना 1973 से लंबित थी, इसे हमारी सरकार ने शुरू करने का कार्य किया है।

महान उद्देश्य के लिए निकाली जा रही गंगा यात्रा : नरेन्द्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गंगा यात्रा महान उद्देश्य के लिए निकाली जा रही है, जिसकी प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं, सभी लोग योगदान दें। मां गंगा हमारी संस्कार हैं। गंगा जी इस लोक में ही नहीं, बल्कि परलोक में भी हमें मोक्ष प्रदान करती हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा जी को स्वच्छ बनाने का कार्य शुरू किया, लेकिन उस वक्त की उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महान कार्य में कोई सहयोग नहीं दिया। आप लोगों ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की बागडोर सौंपी। अब गंगा जी को निर्मल करने के लिए मोदी और योगी आपके पास हैं। निश्चित ही गंगा जी स्वच्छ होंगी। नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवाद और वंशवाद की पार्टी है, उन्होंने जातिवाद का विकास किया। अब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी का विकास हो रहा है।

यात्रा का उद्देश्य दलित और शोषित लोगों को खुशहाली देना: स्वतंत्र देव

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने राज्य में खूब डकैती डाली। सपा और बसपा ने तो उत्तर प्रदेश को निपटा ही दिया था, ऐसे समय में आप लोगों ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का बागडोर सौंपी। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा का उद्देश्य गंगा के किनारे रहने वाले दलित और शोषित वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गंगा की स्वछता हमारे जीवन में खुशहाली लाने वाली है। कुम्भ में 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कुम्भ में स्वच्छता और कानून व्यवस्था का अद्भुत संगम भी दिखा। मोदी और योगी का जीवन गरीबों के कल्याण के लिए है।