congress 2nd list – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 17 Nov 2018 18:32:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Rajasthan : कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, वसुंधरा के खिलाफ मानवेन्द्र को बनाया उम्मीदवार https://www.shauryatimes.com/news/18712 Sat, 17 Nov 2018 18:32:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18712 नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को अपने 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसंवंत सिंह के बेटे और झालरापाटन से भाजपा छोड़कर आये मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी राज्य चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें आठ नाम हैं। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां पार्टी की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान के लिए अपनी पहली सूची 15 नवंबर को जारी की थी। पहली सूची में 152 उम्मीदवारों के नाम थे। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है और 11 को मतगणना होगी। भाजपा ने भी शनिवार को राजस्थान चुनावों के लिए 8 नामों की तीसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले बुधवार को भाजपा ने 31 नामों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा की नई सूची के साथ 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए कुल 170 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। इसके छह दिन पहले रविवार को पार्टी ने 131 नामों की सूची जारी की थी।

]]>