congress attack on cm yogee – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 28 Nov 2018 18:09:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप https://www.shauryatimes.com/news/20482 Wed, 28 Nov 2018 18:09:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20482 लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि समाज, राज्य व सरकार को भ्रष्ट व अराजक बना चुकी योगी सकार अब मतदाता सूची से भी खेलने लगी है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दरम्यान राजनीतिक हित साधने के उद्देश्य से पुनरीक्षण कर्मचारियों पर न सिर्फ दबाव डाला जा रहा है बल्कि राजनीतिक निष्ठा को दृष्टि में रख जिलाधिकारियों व मतदान को प्रभावित करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक (मुजफ्फराबाद, सहारनपुर) काजी इमरान मसूद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की है। इस सम्बन्ध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी सतीश अजमानी पूर्व विधायक और मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनपद सहारनपुर में जिलाधिकारी गुजरात कैडर के हैं। गुजरात वर्तमान सरकार के निष्ठा का केन्द्र बना हुआ है। इस निष्ठा के परिणामस्वरूप जनपद सहारनपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण में बहुतायत गड़बड़ियां पायी गयी हैं।
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर सं0 3 में 435 बूथ हैं जिसमें बूथ सं0 1 से लेकर 108 तक में एक ही समुदाय विशेष के बहुतायत लोगों का नाम न होना किस प्रकार संभव हो सकता है यह सोचनीय व निर्वाचन प्रणाली के लिए चिन्तनीय विषय है। इसी तरह मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं पोलिंग एजेण्ट ने मिलकर जीवित मतदाताओं के नाम कटवा दिये हैं। मतदाता सूची से राजनीतिक दुष्प्रेरणावश नाम काटना भारतीय राजनीतिक मतदान व मतदान प्रक्रिया की शुचिता को प्रभावित करता है।

कांग्रेस के राजीव बख्शी ने कहा कि लोगों को अपने पसंदीदा सरकार के चुनाव में अपने संदेश, आवाज और अपनी पीड़ाओं की अभिव्यक्ति से वंचित कर उनके नागरिक अधिकारों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की सुरक्षा व जनविश्वास संरक्षण के लिए मतदान प्रक्रिया की हर स्तर पर शुचिता बहाल करने के लिए निर्वाचन आयोग से यह मांग करती है कि मतदान पुनरीक्षण प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग को रोक पूरे प्रदेश में पुनरीक्षण प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करे। साथ ही पुनरीक्षण की तिथि को बढ़ाया जाये और पूरे प्रदेश में जहां-जहां इस तरह की गड़बड़ियां की गयी हैं उसकी जांच कराकर मतदाता सूची दुरूस्त करायें।

]]>