congress leader_death – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 12 Jan 2019 11:09:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सूर्य नमस्कार के दौरान कांग्रेस नेता को पड़ा अटैक, अस्पताल में मौत https://www.shauryatimes.com/news/27374 Sat, 12 Jan 2019 11:09:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27374 छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। छिंदवाड़ा के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप सक्सेना को अचानक हार्ट अटैक आया और वे वहीं गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तौड़ दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>