congress list of condidates viral on social media – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 18 Oct 2018 08:44:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP : कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, मची खलबली https://www.shauryatimes.com/news/14906 Thu, 18 Oct 2018 08:44:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14906 भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के नाम को लेकर बैठक का दौर लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पहली सूची के नाम पर मुहर लगा दी है, जल्द ही पहली सूची जारी की जाएगी। वही इस बीच गुरूवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची लीक होने से खलबली मच गई। लीक हुई सूची में सभी 230 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम है। हालांकि कांग्रेस ने लीक हुई सूची को भाजपा की साजिश करार देते हुए फर्जी बताया है।

कांग्रेस आलाकमान की बैठक की बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के उम्मीदवारों का पहला ड्राफ्ट सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बताया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम इस सूची में नहीं है। निमाड़ में अरुण यादव के समर्थकों को विशेष तरजीह दी गई है। लिस्ट के अनुसार अमृता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ सकती है। वहीं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम है। सूची में मीडिया प्रभारी शोभाा ओझा और अर्चना जायसवाल का नाम इंदौर से है। इस सूची में वर्तमान विधायकों पर आलाकमान का विश्वास बरकरार है। सोशल मीडिया पर इसे प्रेस रिलीज़ का ड्राफ्ट बताया हुआ है, जो लीक हो गया है। इस लिस्ट में सभी 230 उम्मीदवारों के नाम है। हालांकि कांग्रेस ने इस लीस्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

 

]]>