congress & sapa protest – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

UP विस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस व सपा नेता
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कमेटी के विधायक नेताओं ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। दोनों ही पार्टियों के नेताओं की ओर से महाराष्ट्र में एक स्थिर और लोकतांत्रित सरकार की मांग की गयी। प्रदर्शन कर रही कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज भारतीय संविधान दिवस है और इसके लिए विशेष सत्र चलाया जा रहा है लेकिन क्या संविधान का सम्मान किया जा रहा है। महाराष्ट्र में लोकतंत्र की रक्षा कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो आज के दिन भी संविधान की हत्या कर रही है। कांग्रेस संविधान की हत्या करने वालों के साथ नहीं बैठ सकती है, इसके लिए वे सभी विशेष सत्र का विरोध कर रहें है। कांग्रेस के विधायकों का यह एक दिवसीय सांकेतिक धरना शाम तक चलेगा।

कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह भी विशेष सत्र के बहिष्कार की घोषणा की और अपने पार्टी के नेताओं के साथ धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कुछ दिनों से जो हो रहा है, उसे जनता देख रही है। यह लोकतंत्र नहीं है। यह भाजपा का तंत्र है। इसपर जनता को आगे भी निर्णय करना होगा।समाजवादी पार्टी की तरफ से विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन किया गया। वे अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिस पर विभिन्न प्रकार के संदेश लिये हुए थे। समाजवादियों का मुख्य मुद्दा खेती किसानी से जुड़े किसानों की समस्या थी।