Corona will win the battle with test – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट से जीतेंगे कोरोना की जंग : पीएम मोदी
बेड, आईसीयू और ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में हो उपलब्धता, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और उनके परिवार के प्रति अफसर बरते संवेदनशीलता और जिम्मेदारी, सरकार एवं स्वयंसेवी संगठन मिलकर जितेंगे कोरोना की जंग, प्रधानमंत्री वाराणसी में कोविड 19 प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

-सुरेश गांधी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड 19 प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग से की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से बेड्स, आईसीयू और ऑक्सीजन सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार एवं जनता मिलकर जीतेगी कोरोना की जंग। बशर्ते जनप्रतिनिधियों और अफसर पूरी ईमानदारी से अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करें। संवाद के दौरान कोरोना संक्रमण काल में लगातार लोगों की सेवा कर रहे कर्मचारियों की सराहना के साथ ही टीम का उत्साहवर्धन भी किया। कमिश्नरी सभागार में वर्चुअल समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना से बचाव और इलाज के लिए टेसिं्टग, बेड, दवाइयां, वैक्सीन और मैन पावर आदि की विस्तार से जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ’टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ पर जोर देते हुए कहा कि वायरस से जीतने के लिए यही रणनीति अपनानी होगी। क्योंकि कोरोना से निपटने के लिए टेसिं्टग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा, इनके जरिए हमने पिछले साल भी कोरोना को मात दी थी। इस बार भी उसी रणनीति पर और तेजी से बढ़ते हुए हम इस महामारी को मात दे सकते हैं।

उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और टेस्ट रिपोट्र्स को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और उनके परिवार के प्रति अफसर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से पेश आएं। उन्होंने अफसरों को संकट के समय और संवेदनशील होकर जनता की सहायता का निर्देश देते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वैक्सीन के लिए जागरूक करने की जरुरत है। उन्होंने संकट के समय इलाज में जुटे देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ का आभार जताते हुए कहा, हमें पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए सतर्क रहकर आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह वाराणसी के प्रतिनिधि के रूप में आम जनता से भी निरंतर फीडबैक ले रहे हैं। वाराणसी में पिछले पांच से छह वर्षों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण से कोरोना से लड़ने में सहायता मिली है। वाराणसी में बेड्स, आईसीयू और ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था पर उत्पन्न दबाव को कम करने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी प्रशासन की ’काशी कोविड रिस्पोन्स सेन्टर’ की सराहना करते हुए इसी तरह कुछ और इंतजाम पर जोर दिया।

तैयारियों का जाना हाल

पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति का हाल जाना व अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और दवाओं को लेकर मंथन किया। बैठक में अफसरों ने संक्रमण की स्थिति, रोकथाम के प्रयासों, सप्ताहांत दो दिवसीय लॉकडाउन, कोरोना जांच, दवाओं की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी दी। पीएम को सूचित किया गया कि कोविड से बचाव के लिए अभी तक 198383 व्यक्तियों को प्रथम व 35014 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी है। प्रधानमंत्री ने अफसरों की बातें गंभीरता से सुनने के बाद चिकित्सकीय जरूरतों, चिकित्सा कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा पर बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पीएम ने केंद्र और राज्यों के बीच करीबी समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। चर्चा के दौरान रेमेडेसिविर, ऑक्सीजन और कोरोना बेड की कमी के मुद्दे भी सामने आए। पीएम ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि रेमेडेसिविर और अन्य दवाओं का इस्तेमाल मेडिकल गाइडलाइंस के हिसाब से ही हो। इनके दुरुपयोग और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएं।

दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी‘‘ का पालन सभी लोगों द्वारा किया जाए। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या से उत्पन्न दबाव को देखते हुए हर स्तर पर प्रयास बढाने की जरुरत पर भी प्रधानमंत्री ने विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी प्रशासन ने तेजी के साथ ‘काशी कोविड रिस्पोन्स सेन्टर’ स्थापित किया है, वैसी ही तेजी हर कार्य में लायी जानी चाहिए। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एमएलसी, कोविड प्रभारी वाराणसी एके शर्मा, मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, निदेशक आईएमएस बीएचयू प्रो. बी.आर. मित्तल, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधायक रोहनियां सुरेन्द्र नारायन सिंह, एमएलसी अशोक धवन तथा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे।